Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा में गोलीकांड पर सियासी वार-पलटवार

    भोपाल। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को प्रवेश करेगी। इससे पहले यात्रा की सुरक्षा को लेकर सियासी वार पलटवा...

Also Read


 

 भोपाल। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को प्रवेश करेगी। इससे पहले यात्रा की सुरक्षा को लेकर सियासी वार पलटवार जारी है। मंगलवार को ग्वालियर में नेता प्रतिपक्ष के यात्रा पर गोली चलने को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने गोली चलाने वाले आरोपी जीतू गुर्जर की बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीरें जारी की है। वहीं गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि ये पूरी लड़ाई दो शराब माफियाओं के बीच की है। मेरा आग्रह है कि ऐसे माफियाओं को यात्रा में रखे।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की यात्रा में हुई सुरक्षा में चूक का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस ने आरोपी जीतू गुर्जर की बीजेपी नेताओं के साथ रिश्तों का दावा किया है। एंदल सिंह कंसाना, रघुराज कंसाना का चुनाव प्रचार करते जीतू गुर्जर की तस्वीरें जारी की है। जिसमें आरोपी जीतू गुर्जर राइफल और गन लिए नजर आ रहा है।

इस हमले के बाद कांग्रेस का वार लगातार जारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी को मिल रहे जनसमर्थन से बीजेपी बौखला गई है। यात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो इसलिए सुरक्षा व्यवस्था की जाए। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी गृहमंत्री की है।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा में गड़बड़ी फैलाने की साजिश की जा रही है। यात्रा के दौरान कुछ गड़बड़ी हुई तो प्रदेश की इमेज खराब होगी। राहुल गांधी नफरत मिटाने के लिए यात्रा पर निकले हैं।

वहीं इस मामले में प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रोग्राम के मुताबिक यात्रा को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। पुलिस के जवान सुरक्षा के लिए पैदल चले थे। इस मामले के दो पक्ष है, ये पूरी लड़ाई दो शराब माफियाओं की है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यात्रा में कैसे लोग जुड़े है, दोनों ही लोगों के बीच में शराब माफियाओं का झगड़ा था। मेरा आग्रह है कि ऐसे माफियाओं को यात्रा में ना रखे।

उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह बिना बताये दूसरी जगह चले गए, खुद यात्रा में शराब माफियाओं को लेकर चल रहे है। ऐसे लोगों को साथ लेकर चलेंगे तो भ्रम फैलेगा। यात्रा का मतलब ही बदल जाएगा तो किस चीज की यात्रा। हम कब तक नजर रखेंगे। इनकी खुद कोई जिम्मेदारी होनी चाहिए, हम पर उंगली उठाने से पहले खुद भी अपने काम देखे। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने बिना बात के हंगामा शुरू कर दिया है। आरोपी के खिलाफ 307 के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी भी कर लगी गई है।

वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी फेस सेविंग के लिए इस तरह की फालतू बातें कर रही है। हमारी पार्टी का इसमें कोई भी कार्यकर्ता शामिल नहीं है। कांग्रेस पूरी तरह गुट और गिरोह में बंटी हुई है। कोई भी गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष मनाने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस के लोग जानबूझकर उनकी पार्टी मीटिंग और यात्रा में बवाल करते हैं। कमलनाथ के अंडर गोविंद सिंह ओवर शैडो हो चुके हैं, कमलनाथ के ही लोग गोविंद सिंह के कामों में खलल डालते हैं।

बता दें कि मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बड़ी चूक समाने आई थी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह भिण्ड से भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले थे। यात्रा ग्वालियर जिले के कार्यकर्ताओं के सुपुर्द की जानी थी। ग्वालियर के लक्ष्मणगढ़ में सरपंच दशरथ सिंह के घर सभी लोग बैठे थे। यात्रा में पार्षद बलवीर सिंह तोमर का बेटा अवधेश सिंह तोमर भी था। तभी जीतू गुर्जर नाम के युवक ने पार्षद के बेटे पर कट्टा निकालकर फायर करने की कोशिश की है। इस मामले में डॉ. गोविंद सिंह ने ग्वालियर के एसपी ओर आईजी से बात की है, तो वहीं सरकार पर सवाल खड़े किए है।

कहा जा रहा है कि यात्रा में चल रहे कांग्रेस पार्षद के बेटे अवधेश सिंह तोमर से आरोपी युवक जीतू गर्जर की पुरानी रंजिश को लेकर यह विवाद था। वहीं फरियादी युवक अवधेश सिंह तोमर के मुताबिक आरोपी जीतू गुर्जर ने उसकी छाती पर कट्टा रखकर फायर किया, जो मिस हो गया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं घटनाक्रम के दौरान आरोपी युवक को मौजूद लोगों ने पकड़ लिया था, लेकिन वो मौका पाकर भाग निकाला

इस मामले में फरियादी युवक की शिकायत पर ग्वालियर की महाराजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। साथ ही पुलिस ने कहा कि अभी घटना का मूल कारण स्पष्ट नही है। आरोपी युवक ने गोली क्यों चलाई है। इसलिए अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बहरहाल ये घटना क्रम भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह मौजूद थे। ऐसे में पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगा रहे है, तो वहीं दूसरी और सरकार भी इस घटनाक्रम के बाद हरकत में आ गई है।