कमलनाथ की अपील, शामिल हों लोग 'भारत जोड़ो यात्रा' में

 


 भोपाल,   मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आज से प्रदेश में शुरु हुई पार्टी नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने की अपील की है।
श्री कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आज बुरहानपुर से प्रदेश में श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है। सब बड़ी से बड़ी संख्या में भारत के लोकतंत्र की रक्षा और भारत के समाज को जोड़ने की इस यात्रा में शामिल हों।
उन्होंने कहा कि सबको मिलकर एक मजबूत भारत बनाना है और श्री गांधी की यात्रा को अपना संपूर्ण सहयोग देना है।