Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 217 वाहन चालकों पर की गई कारवाई

🔸 यातायात पुलिस एवं थाने के बल के द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान दुर्ग । असल बात न्य...

Also Read


🔸 यातायात पुलिस एवं थाने के बल के द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान

दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।। 

मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आज यह कार्रवाई रिसाली क्षेत्र में की गई।इस दौरान कुल 217 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।


         आज  निखील अशोक राखेजा, नगर पुलिस अधीक्षक, (भिलाई-नगर) एवं  सतीष कुमार ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग की उपस्थिति में दशहरा मैदान रिसाली क्षेत्र में व जिले के अन्य क्षेत्र में दो पहिया वाहन में तीन सवारी-42, बिना हेलमेट-27, तेज रफ्तार-05, बिना सिट बेल्ट लगाये-20,  बिना नंबर-59 एवं अन्य धारा में 74 ,  कुल-217* वाहन चालको के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

            आज के इस कार्यवाही के दौरान निरीक्षक कुंजबिहारी नागे,  (यातायात सिविक सेन्टर  जोन प्रभारी ),  अनीष सारथी, रक्षित निरीक्षक,(यातायात आकाश गंगा जोन प्रभारी) , बाबूलाल राय, (उप निरीक्षक),  चंद्रिका मारकण्डेय, (सहायक उप निरीक्षक),  जीवन लाल ऐक्का( सहायक उपनिरीक्षक) व थाना का बल उपस्थित रहा। यह कार्यवाही निरंतर जिले के अलग अलग क्षेत्र में जारी रहेगा। 





  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता