Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

24 नवंबर से आने वाले चार महीने इन राशियों के लोग बहुत बचकर पार करें समय

  धर्म-कर्म।  असल बात न्यूज़।।   वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति की चाल का विशेष महत्व है। गुरु ग्रह हर 13 महीने में चार महीने ...

Also Read

 धर्म-कर्म।

 असल बात न्यूज़।।


  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति की चाल का विशेष महत्व है। गुरु ग्रह हर 13 महीने में चार महीने के लिए वक्री अवस्था यानी उल्टी चाल चलते हैं। 24 नवंबर 2022 को गुरु ग्रह मार्गी चाल चलने वाले हैं। इस समय गुरु मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं। गुरु के मार्गी होने का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और कुछ राशि वालों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। जानें गुरु के मार्गी होने से किन राशियों पर समय होगा भारी-

मेष राशि- मेष राशि वालों को गुरु मार्गी के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखें। आर्थिक बजट बनाकर चलें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को मार्गी गुरु के दौरान आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर भी दिक्कतें आ सकती हैं।

सिंह राशि- गुरु ग्रह के वक्री से मार्गी होने से सिंह राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके स्वभाव में परिवर्तन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है।

तुला राशि- गुरु ग्रह की मार्गी होने से तुला राशि वालों को धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान पैसों के मामले में विशेष सावधानी बरतें।

धनु राशि- धनु राशि वालों को गुरु ग्रह के मार्गी होने से जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। धनु राशि के जातकों को व्यापार व नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान धन सोच-समझकर खर्च करें।