नया साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आखिर साल 2023 किन राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। साल 2023 में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2023 तीन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। नए साल में इन राशि वालों को करियर में तरक्की के साथ आर्थिक उन्नति मिलेगी। इस दौरान उच्च पद की भी प्राप्ति हो सकती है। जानें साल 2023 की लकी राशियां-
1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए साल 2023 खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान आप अपने लक्ष्यों को पूरा करेंगे। आय में वृद्धि के साथ आपको प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन संचय करने में सफल रहेंगे। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है।
2. तुला राशि- साल 2023 में तुला राशि के जातक करियर व धन के मामले में लकी रहेंगे। नए साल में आपको नौकरी के नए प्रस्ताव मिलेंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नए साल में आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। नई उपलब्धि हासिल करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक उन्नति की संभावना है।
3. वृश्चिक राशि- साल 2023 वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस राशि के जातकों के लिए नया साल नई सौगातें लेकर आएगा। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबारियों के लिए यह समय सुखद रहेगा। इस दौरान आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।