सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) के 9 स्थानीयकरण विषयों के तहत पुरस्कार दिए जाएंगे
नई दिल्ली, छत्तीसगढ़।
देश भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करने पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न विभागों ने पिछले वर्षों के दौरान राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कारों में जीत हासिल की है और उम्मीद की जा रहेगी राष्ट्रीय पंचायती पुरस्कार में भी यहां की ग्राम पंचायत ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी।
मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2023 के इस पुरस्कार के ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर तक रखी गई थी जिसे बढ़ाकर अब 20 नवंबर तक कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में ग्राम पंचायतों की लगभग 80% तक भागीदारी की उम्मीद की जा रही है।जानकारी के अनुसार इस पुरस्कार के लिए अब तक 2.5 लाख से अधिक (91%) ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया है।
पंचायती राज मंत्रालय से निरंतर और कठोर अनुवर्ती कार्रवाई और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान किए गए हैंडहोल्डिंग समर्थन के परिणामस्वरूप, ग्राम पंचायतों से लगभग 91.33% की सीमा तक राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2023 के तहत भागीदारी अभूतपूर्व रही है। ( ) 18 नवंबर, 2022 तक देश भर की कुल 2,68,711 ग्राम पंचायतों में से 2,45,426 ग्राम पंचायतों के द्वारा इस पुरस्कार में हिस्सा लेने की जानकारी मिली है।
ग्राम पंचायतें सहेजी गई प्रक्रियाओं को लिंक: https://panchayataward.gov पर लागू/फ्रीज कर इसमें हिस्सा ले सकती है।