Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

गेहूं के आटे और गुड़ से बनाएं मावा रोटी, जानें 15 मिनट रेसिपी

  आप अगर कुछ मीठा खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको मैदा और चीनी का इस्तेमाल ...

Also Read

 


आप अगर कुछ मीठा खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको मैदा और चीनी का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा बल्कि आप गेहूं के आटे से इस रेसिपी को बना सकते हैं। यह रेसिपी 15-20 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। आपका बच्चा अगर आसानी से खाना नहीं खाता, तो आप यह रेसिपी बच्चों को खिला सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं स्वादिष्ट मावा रोटी। इंस्टेंट रेसिपी 


मावा रोटी बनाने की सामग्री- 
गेहूं का आटा 
मावा 
ड्राय फ्रूट्स 
काजू 
बादाम 
किशमिश 
गुड़ 
देसी घी 
दूध 

मावा रोटी बनाने की विधि-
मावा रोटी बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं का आटा ले लें। अब एक अलग बाउल में दही और मावा मिलाकर इसे अच्छी तरह से फैंट लें। अब आपको गुड़ को लेकर पिघलाना है। इसे आप मावा वाले बाउल में डाल दें। अब आपको अपनी पसंद के ड्राय फ्रूट्स लेने हैं। इसके लिए आप काजू, बादाम, किशमिश, नारियल और पिस्ता लें। अब इसे बारी काटकर मावा वाले बाउल में डाल दें। अब इसे गेहूं के आटे में मिला दें। अब दूध डालकर इसका पतला मिक्सचर बना लें। लास्ट में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें। याद रखें कि मिक्सचर में गांठे न पड़ जाए। अब इसे अच्छी तरह मिलाकर पैन में देसी घी डालकर इसे चम्मच से लेकर गोलाकार फैला लें, जैसे आप चीला बनाते हैं। इसके बाद इसे दोनों तरफ से सेंक लें। दोनों साइड से पकने के बाद इसे उतार लें। बच्चों को गरमा-गरम दूध के साथ सर्व कर दें।