Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

रेजांगला में शहीद 114 वीर अहीर की याद में तरीघाट में मनाया गया यादव शौर्य दिवस

  वीर शहीदों अहीर को श्रृद्धांजलि अर्पित कर 18 नवंबर को  मनाया गया यादव शौर्य दिवस   पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।   भारत चीन युद्ध के दौरान...

Also Read

  वीर शहीदों अहीर को श्रृद्धांजलि अर्पित कर 18 नवंबर को  मनाया गया यादव शौर्य दिवस 

पाटन, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।

 भारत चीन युद्ध के दौरान 1962 में लेह लद्दाख के रेजांगला चौकी में भारत के 13 कुमायु रेजीमेंट के चार्ली कंपनी के शहीद 114 वीर अहीर यादव शहीदो की याद और उन अहीर यादव सैनिकों की शौर्य पराक्रम को जन जन तक पहुंचाने व वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने दुर्ग जिले के अंतिम सीमा में बसे पुरातात्विक ग्राम तरीघाट में स्थानीय यादव समाज द्वारा अखिल भारत वर्षीय युवा यादव महासभा दुर्ग छत्तीसगढ़ के आह्वान पर 18 नवंबर को यादव शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम का प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है।

         इस वर्ष भी स्थानीय यादव समाज तरीघाट द्वारा 18 नवंबर को रेजांगला में शहीद यादव वीरों को याद करते हुए, दीप जलाकर, श्रद्धा सुमन अर्पित कर, नमन कर, श्रद्धांजलि अर्पित कर यादव शौर्य दिवस मनाया गया ,

      कार्यक्रम प्रभारी जीवन यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 50 लोग महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल थे, जिसमे मुख्य रूप से संतुराम यादव- उपाध्यक्ष रानीतराई सर्किल कोसरिया यादव समाज, स्थानीय यादव समाज अध्यक्ष घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष महेश यादव, नीलकंठ यादव, यादव युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री मुरारी यादव, कोषाध्यक्ष श्री धनेश यादव, सचिव दीनानाथ यादव, रामगुलाल यादव, यादव महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष  पार्वती यादव, उपाध्यक्ष कांति यादव, सचिव  चितरेखा यादव, कोषाध्यक्ष  ललिता यादव,  कचरा यादव,   कु. ललिता, कु. दिव्या, कु. कुसुम, कु पल्लवी, कु तारिणी यादव, पूजा, तरंग, संदीप, राहुल, आदि उपस्थित थे ।


  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता