Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

कई संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर भी बदले गए

  रायपुर।  असल बात न्यूज़।।  राज्य में एक कलेक्टर को बदले जाने के कुछ देर बाद ही कई संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर का स्थानांतरण कर दिया ...

Also Read

 रायपुर।

 असल बात न्यूज़।। 

राज्य में एक कलेक्टर को बदले जाने के कुछ देर बाद ही कई संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर का स्थानांतरण कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन के द्वारा इस की भी लिस्ट जारी कर दी गई है।इस स्थानांतरण आदेश से राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारी प्रभावित हुए हैं।समन्वय में स्थानांतरण आदेश को मंजूरी मिली है तथा इसके लिए मुख्यमंत्री का भी अनुमोदन लिया गया है।  

सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुंगेली के संयुक्त कलेक्टर नवीन कुमार भगत को संयुक्त कलेक्टर बलरामपुर रामानुजगंज, श्रीमती गीता शुक्ला दीवान क्षेत्रीय उप आयुक्त, भू अभिलेख रायपुर को अवर सचिव, राज्य सूचना आयोग, सेवाराम दीवान स्टाफ ऑफिसर, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग रायपुर को संयुक्त कलेक्टर कोरबा, संदीप कुमार ठाकुर डिप्टी कलेक्टर बेमेतरा को डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम, भूपेंद्र सिंह जोशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोंडागांव को डिप्टी कलेक्टर बेमेतरा, भरोसा राम ठाकुर संयुक्त कलेक्टर बेमेतरा को संयुक्त कलेक्टर मुंगेली, राकेश कुमार गोलछा, डिप्टी कलेक्टर महासमुंद को डिप्टी कलेक्टर कांकेर, रवि राज ठाकुर उप संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ नया रायपुर को संयुक्त कलेक्टर महासमुंद बनाया गया है।