Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सड़क पर हुई बहस तो कार वाले ने लोगों को कुचल डाला

  दिल्ली के अलीपुर इलाके में 26 अक्टूबर को एक कार सवार और बाइक सवार युवकों में बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि बहस के दौरान ही कार सवार युवक न...

Also Read

 


दिल्ली के अलीपुर इलाके में 26 अक्टूबर को एक कार सवार और बाइक सवार युवकों में बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि बहस के दौरान ही कार सवार युवक ने बाइक सवार युवकों को कार से कुचल दिया। कार से कुचलने के बाद 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बहस के कुछ ही देर बाद कार सवार युवक ने कुछ लोगों पर कार चढ़ा दी। कार से कुचलने के कारण 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कार चालक का नाम नितिन मान है। आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घायलों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि ऐसी ही एक खबर बीते मंगलवार गाजियाबाद से आई थी। पार्किंग विवाद के चलते गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र में एक रिटायर्ड दरोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, कुंवरपाल जावली के रहने वाले एक रिटायर्ड दरोगा हैं। उनका बेटा अरुण अपने दोस्तों के साथ डिनर करने भोपुरा गया था। वहीं गाड़ी खड़ी करने को लेकर उसकी कुछ अन्य युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस की सर्विस पिस्टल लेकर भाग रहा था। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।