Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

बीएसपी के डेली वेजेस कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

  भिलाई, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।   भिलाई इस्पात संयंत्र में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में काम करने वाले एक युवक ने आज कार्यस्थल पर ही ...

Also Read

 भिलाई, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।  

भिलाई इस्पात संयंत्र में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में काम करने वाले एक युवक ने आज कार्यस्थल पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे वहां पंखे पर झूलता हुआ पाया गया। उसकी उम्र लगभग  24 साल बताई जा रही है। पुलिस के द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। 

सभी लोग उत्साह के साथ दीप पर्व मना रहे हैं, पटाखे फोड़ रहे हैं और खुशियां बांट रहे हैं तभी यह दुखद खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भिलाई इस्पात संयंत्र के मेंटेनेंस विभाग में डेली वेजेस पर काम करता था। उसका नाम गजानंद साहू बताया जा रहा है जोकि मूलतः कोकड़ी दुर्ग का निवासी है। 

मृतक के पंखे से लटक कर फांसी पर झूलने की जो फोटो सामने आई है उसमें खास बात  है कि जिस रस्सी को गले में बांधकर वह फांसी पर झूला है उससे उसका पैर बहुत कुछ जमीन पर टकरा रहा है। वह सीधे खड़े हो जाता तो संभवत फांसी से उसकी मौत भी नहीं होती। 

घटना कितने बजे की है ? उस दौरान कार्यस्थल पर कौन कौन उपस्थित था?  कार्यस्थल पर क्या वह ज्यादातर अकेले  रहता था ? वह वहां क्या काम करता था ? उसके साथ और कितने लोग वहां डेली वेजेस पर काम करने वाले लोग हैं ? और सबसे महत्वपूर्ण बात है कि वह युवक  फांसी पर झूल गया तो मृत्यु के पहले क्या उसे बचाने वाला कोई वहां नहीं था। इस बारे में अभी हमें पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

 यह उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में नीमच कर्मचारियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है और वहां ज्यादातर कठिन कार्य डेली वेजेस कर्मचारियों से ही लिए जा रहे हैं। इन कर्मियों को ठेकेदारों के माध्यम से रखा जाता है।


असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

 पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

...............


असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता