Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग बने रहेंगे

  रायपुर, दुर्ग।  असल बात न्यूज़।।  राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर बने रहेंगे। राज्य शासन के द्वारा...

Also Read

 रायपुर, दुर्ग।

 असल बात न्यूज़।। 

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर बने रहेंगे। राज्य शासन के द्वारा विभिन्न विभागों में आज बड़ी संख्या में नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं, तो वही पूर्व में किए गए कुछ स्थानांतरण में संशोधन भी किया गया है। 

राज्य शासन के गृह विभाग के द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर बने रहेंगे।  उनके स्थानांतरण के संबंध में पूर्व में जारी आदेश को संशोधित कर दिया गया है। श्री ध्रुव को कुछ दिन पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया था। 

इसी आदेश में एक अन्य संशोधन करते हुए राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी संजय महादेवा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर के पद पर किया गया स्थानांतरण आदेश भी निरस्त कर दिया गया है। 

वहीं गृह विभाग के द्वारा जारी एक अन्य आदेश में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा विनोद मिंज को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अजाक थाना दुर्ग में पदस्थ किया गया है।वहीं उप पुलिस अधीक्षक अजाक थाना दुर्ग प्रेम लाल साहू को अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पिथौरा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।


असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

 पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

...............


असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता