Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

वॉट्सऐप की सेवाएं बाधित

  नयी दिल्ली,  संदेशों के आदन-प्रदान का लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप ‘व्हाट्सऐप’ की सेवाएं भारत में मंगलवार दोपहर को कई जगह करीब डेढ़ घंटा बाधित र...

Also Read


  नयी दिल्ली,  संदेशों के आदन-प्रदान का लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप ‘व्हाट्सऐप’ की सेवाएं भारत में मंगलवार दोपहर को कई जगह करीब डेढ़ घंटा बाधित रहीं।
विभिन्न शहरों के उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि वे इस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
दुनिया में कई अन्य जगहों से भी इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं।
इस तरह की शिकायतें करीब 12:45 बजे से आनी शुरू हुई। कई लोगों ने व्हाट्सऐप के मुद्दे को सोसल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर उठाया।
भारत के एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा, 'व्हाट्सऐप काम नहीं कर रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, "पिछले 30 मिनट से व्हाट्सऐप काम नहीं कर रहा है।"
भारत में व्हाट्सऐप का व्यापक रूप से चैट और संदेश भेजने और दस्तावेज़ साझा करने के लिए उपयोग किया जाता है।
दिल्ली में 14.15 बजे के बाद व्हाट्सऐप की सेवाएं धीरे-धीरे बहाल होने लगी थी।
डाउनडिटेक्टर ऊकला ने दिखाया कि भारत में दिल्ली, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में व्हाट्सऐप को लेकर दिक्कत थी।
फ्रांस और कई अन्य देशों में भी व्हाट्सऐप की सेवाएं प्रभावित हुई थीं।