Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

क्रिश्चियन कॉलेज में दीपावली उत्सव मनाया गया

  भिलाई । असल बात न्यूज़।।  क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, भिलाई में  दिपावली उत्सव की शुरुआत गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप...

Also Read

 

भिलाई ।

असल बात न्यूज़।। 

क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, भिलाई में  दिपावली उत्सव की शुरुआत गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई जो की सुख, समृद्धि एवं सकारात्मकता को दर्शाती है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ दीपाली सोरेन ने दीपावली के महत्व के बारे में बताया। डॉ आर एच गजघाट ने मानव जीवन शिर्षक से एक कविता का पाठ किया एवं डॉ एस एस बिशोई ने अपने मधुर गीतों से सभी का मनोरंजन किया।

कार्यकारी उपाध्यक्ष  डॉ पी एस वर्गीज ने अपने अध्यक्षीय भाषण में मानव जीवन में प्रकाश के महत्व को प्रतिपादित किया। आगे उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी अच्छाई के प्रकाश द्वारा सारी दुनिया को रोशन करना चाहिए।

 दिव्यानी ने रामायण के काव्यपाठ तथा नृत्य द्वारा बड़े ही सुंदर तरीके से बुराई पर अच्छाई की जीत, अंधेरे पर प्रकाश की जीत एवं श्री राम की अयोध्या वापसी की घटना को प्रस्तुत किया। दीपावली खुशियों का त्योहार है और नृत्य एक ऐसा रूप है जो खुशी का संचार करता है, इसलिए छात्रों द्वारा भी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर संपूर्ण वातावरण को खुशनुमा बना दिया। रॉबिन बाबू ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।

 इस मौके पर सीसीईटी की महिला शिक्षकों द्वारा भी एक सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने छात्रों द्वारा आयोजित खेलों में भाग ले कर, उनका उत्साहवर्धन किया।