Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

पूर्व विधायक भाजपा नेता दीपक कुमार पटेल के आकस्मिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू सहित प्रदेश भर के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर, अंबिकापुर। असल बात न्यूज़।।   मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक व  भाजपा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष  दीपक कुमार पटेल  के आकस्मिक ...

Also Read


रायपुर, अंबिकापुर।

असल बात न्यूज़।।  

मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक व  भाजपा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष  दीपक कुमार पटेल  के आकस्मिक निधन पर प्रदेश भर के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

नेता  प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भाजपा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष,  श्री पटेल  के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए कहा कि विवाह ना कर सदैव पार्टी व देश की सेवा को सर्वोपरि मानने वाले पुराने साथी का जाना एक निजी क्षति है। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक श्री दीपक कुमार पटेल  के आकस्मिक देहावसान की दुखद सूचना मिलने पर शोक जताया हैं। श्री साव ने कहा  प्रभु श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री Arun Sao  एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  पवन साय  सहित भाजपा नेताओं ने भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक स्व. दीपक कुमार पटेल जी के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।