Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

छठ का प्रसाद बनाते वक्त हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 7 पुलिसकर्मी सहित 30 झुलसे

  बिहार के औरंगाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया। छठ पूजा के लिए प्रसाद तैयार करने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 7 ...

Also Read

 


बिहार के औरंगाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया। छठ पूजा के लिए प्रसाद तैयार करने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 7 पुलिस जवान सहित 30 झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो मंलिा इमारत में छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाया जा रहा था, तबी गैस सिलेंडर फट गया। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम के 7 जवान भी आग बुझाने के दौरान झुलस गए। फिलहाल, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सिलेंडर ब्लास्ट की घटना औरंगाबाद शहर की सबसे पतली गलियों में शामिल तेली मोहल्ले की है। यहां बीती रात ओड़िया गली में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में छठ पूजा का आयोजन हो रहा था। उनके घर पर देर रात महिलाएं छठ पर्व के लिए प्रसाद तैयार कर रही थी।


प्रसाद तैयार करने के दौरान गैस की पाइप लीकेज होने से रिसाव होने लगा। गैस का रिसाव सिलेंडर तक पहुंच गया, जिससे यह हादसा हो गया। इस घटना में 30 से ज्यादा महिला-पुरुष आग की चपेट में आने से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ गए।


सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से 10 को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार, अधिकांश घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और सभी की स्थिति सामान्य है।