Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

दुर्ग संभाग में धान खरीदी हेतु बारदाने की समुचित व्यवस्था, अवैध परिवहन को रोकने कड़ी निगरानी की तैयारी,संभागायुक्त श्री कावरे ने धान खरीदी एवं राज्योत्सव की तैयारियों के संबंध में ली जानकारी

  दुर्ग। असल बात न्यूज़।।   छत्तीसगढ़ राज्य में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होने जा रहे हैं। दुर्ग संभाग में भी मंडियो में...

Also Read

 दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।  

छत्तीसगढ़ राज्य में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होने जा रहे हैं। दुर्ग संभाग में भी मंडियो में धान खरीदी हेतु पूरी व्यवस्था कर ली गई है। पिछले साल बारदाने की समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से धान बेचने में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसे देखते हुए इस बार हर जगह बारदाने की समुचित व्यवस्था पहले से कराई जा रही है। इस बार धान खरीदी के रकबे एवं किसानों की संख्या में वृद्धि होने की जानकारी मिली है जिससे मंडियों में धान बेचने वालों किसानों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। संभागायुक्त महादेव कावरे ने संभाग में धान खरीदी की व्यवस्था, राज्योत्सव , फसल कटाई के प्रयोग की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान विवादित नामांतरण एवं खाता विभाजन के प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु शासन के द्वारा शुरू ऑनलाइन प्रक्रिया का तेज गति से क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया है।

संभागायुक्त श्री  कावरे ने संभाग के सभी 07 जिलो के कलेक्टर से खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए धान खरीदी की तैयारी, 01 नवंबर को आयोजित राज्योत्सव, फसल कटाई के प्रयोग, योग एवं ऑनलाईन नामांतरण के कार्यों में प्रगति की विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समीक्षा की ।

 *खरीदी केन्द्रो में किसानो के लिए हो सभी आवश्यक सुविधाएँ:-* 

संभागायुक्त श्री कावरे ने बताया कि धान खरीदी का रकबा एवं किसानो की संख्या में वृद्धि हुई है, इस हेतु जिलो में विभाग द्वारा पूर्ण रूप से तैयारी रखे साथ ही धान खरीदी केन्द्रो में किसानो के लिए धान विक्रय संबंधी सभी आवश्यक सुविधाएँ, उपार्जन केन्द्रो में सॉफ्टवेयर के ट्रायल, कर्मचारियांे के प्रशिक्षण, आद्रतामापी यंत्र की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संभाग के समस्त कलेक्टर्स को निर्देशित किया। श्री कावरे ने बारदने की पर्याप्त उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली जिस पर बेमेतरा सहित सभी जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी केन्द्रो में धान खरीदी के पूर्व बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। संभागायुक्त ने मिलर्स के पंजीयन के संबंध में चर्चा की जिस पर राजनांदगांव जिला के कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं दुर्ग जिला के कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि जिले में मिलर्स का पंजीयन जारी है एवं मिलर्स से प्राप्त आवेदनो की जांच कर पंजीयन की कार्यवाही की जा रही है।

 *अवैध परिवहन को रोकने के लिए रखे कड़ी निगरानी:-* 

पड़ोसी राज्यो से आने वाले अवैध परिवहन को रोकने के लिए तैयार किए गए चेकपोस्ट पर एवं अन्य मार्गों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश श्री कावरे ने संबंधित कलेक्टर्स को दिए है। 

 *ऑनलाईन नामांतरण का हो क्रियान्वयन:-* 

शासन द्वारा अविवादित नांमांतरण एवं खाता विभाजन प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण हेतु नामांतरण प्रक्रिया को सरलीकृत करते हुए ऑनलाईन नांमांतरण की योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसके क्रियान्वयन हेतु संभागायुक्त श्री कावरे ने समस्त जिला कलेक्टर को निर्देशित किया।  

श्री कावरे ने फसल कटाई प्रयोग हेतु राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से नियमतः सम्पन्न किए जाने के निर्देश दिए एवं अधिकारियों से कहा कि इस पर सतत् निगरानी रखे व पर्याप्त प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए। 

संभागायुक्त श्री कावरे ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयाररियों एवं निर्धारित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया एवं सभी शासकीय भवनों पर 01 नवम्बर की रात्रि में सभी शासकीय भवनों में रोशनी किए जाने की तैयारी के संबंध में चर्चा की। 

समीक्षा के दौरान श्री पुष्पेन्द्र मीणा कलेक्टर दुर्ग, श्री डोमन सिंह कलेक्टर राजनांदगांव, श्री कुलदीप शर्मा केलक्टर बालोद, श्री जितेन्द्र शुक्ला कलेक्टर बेमेतरा, श्री जन्मेजय महोबे कलेक्टर कबीरधाम, श्री एस जयवर्धन कलेक्टर मोहला-मानपुर-अं.चौकी एवं डॉ. जगदीश सोनकर जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई उपस्थित थे। 


असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

 पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

...............


असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता