Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

दक्षिण अफ्रीका ने बंगलादेश को 104 रन से रौंदा

  सिडनी,  दक्षिण अफ्रीका ने राइली रूसो (109) के विस्फोटक शतक के बाद आनरिक नॉर्खिया (10/4) और शम्सी (20/3) की घातक गेंदबाजी की बदौलत बंगलादेश...

Also Read

 


सिडनी,  दक्षिण अफ्रीका ने राइली रूसो (109) के विस्फोटक शतक के बाद आनरिक नॉर्खिया (10/4) और शम्सी (20/3) की घातक गेंदबाजी की बदौलत बंगलादेश को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में गुरुवार को 104 रनों से रौंद दिया।
दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-12 चरण के मुकाबले में बंगलादेश को 206 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में बंगलादेश 16.3 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई।
रूसो ने क्विंटन डी कॉक (63) के साथ 168 रन की विशाल साझेदारी की जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2022 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर सकी। नॉर्खिया ने प्रोटियाज की जीत पर मुहर लगाते हुए सिर्फ 10 रन देकर चार विकेट लिये। इसके अलावा तबरेज़ शम्सी ने तीन विकेट जबकि कागिसो रबाडा और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया।
दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच बारिश में धुलने के बाद यह विशाल जीत उनके नेट रनरेट में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगी।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान टेम्बा बावुमा का विकेट दो रन पर गंवा दिया।
इसके बाद रूसो और डी कॉक ने 168 रन की साझेदारी करके बंगलादेश को बैकफुट पर डाल दिया। यह टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी है। डी कॉक ने आउट होने से पहले 38 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 63 रन बनाये। दूसरी ओर, रूसो ने अपना शतक पूरा करते हुए 56 गेंदों पर सात चौको और आठ छक्कों के साथ 107 रन की पारी खेली। यह टी20 विश्व कप 2022 का पहला, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में रूसो का लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने इंदौर में भारत के खिलाफ खेले गये टी20 मैच में भी सैकड़ा जमाया था। वह फ्रांस के गुस्ताव मेकिओन के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार दो शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।
रूसो-डी कॉक की साझेदारी ने दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 176 रन तक पहुंचा दिया था, लेकिन इसके बाद बंगलादेश ने रूसो, डी कॉक और मार्करम का विकेट लेते हुए रनगति पर लगाम कसी। दक्षिण अफ्रीका अंतिम पांच ओवरों में 29 रन ही जोड़ सकी लेकिन विस्फोटक शुरुआत के दम पर उसने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाये, जो टी20 विश्व कप 2022 का सबसे बड़ा स्कोर है।
बंगलादेश के लिये लक्ष्य का पीछा करने उतरे सौम्य सरकार (15) ने पहले ओवर में दो छक्के जड़े लेकिन इसके बाद इसके बाद टाइगर्स की ओर से कोई आतिश नहीं हुई। दक्षिण अफ्रीका ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट निकाले। बंगलादेश के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छूने में नाकाम रहे। इस दौरान कप्तान शाकिब अल हसन दुर्भाग्यपूर्ण रूप से नॉर्खिया की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। टीवी रिप्ले में साफ हुआ कि शाकिब आउट नहीं थे, लेकिन वह अंपायर के फैसले को रिव्यू किये बिना ही पवेलियन लौट गये। लिटन दास ने अकेले संघर्ष करते हुए 31 गेंदों पर 34 रन बनाये, हालांकि वह बंगलादेश के आठवें विकेट के रूप में आउट हो गये।
बंगलादेश ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में नीदरलैंड पर जीत दर्ज की थी, हालांकि उससे पहले उन्हें अपने पिछले छह टी20 मैचों में हार मिली थी।
बंगलादेश सुपर-12 के अपने अगले मुकाबले में ज़िम्बाब्वे का सामना करेगी जबकि दक्षिण अफ्रीका का सामना भारत से होगा।