Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

विजयदशमी के अवसर पर दुर्ग पुलिस ने की शस्त्रों की पूजा, सभी के सुख शांति की कामना की गई

         दुर्ग । असल बात न्यूज़।।  आज विजयादशमी का पर्व है। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। यह त्यौहार ह...

Also Read

        

दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।। 

आज विजयादशमी का पर्व है। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। यह त्यौहार हर जगह धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। दुर्ग जिला पुलिस के द्वारा इस अवसर पर परंपरागत तरीके से अपने शस्त्रों की पूजा की गई।जिला पुलिस अधीक्षक  के द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ रक्षित केंद्र दुर्ग में विधि विधान से शस्त्रों की पूजा अर्चना की गई और आशीर्वाद मांगा गया। 

                   पुलिस लाइन जिला- दुर्ग के शस्त्रागार में विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजा मे डॉ अभिषेक पल्लव (भा• पू• से•) पुलिस अधीक्षक जिला- दुर्ग के  द्वारा माता दुर्गा जी की पूजा एवं शस्त्रों की गई।  पंडित जी के मंत्र उच्चारण के साथ पूजा की गई। परंपरा विधि विधान से पूजा संपन्न होने के बाद पुलिस अधिकारियों के द्वारा हवाई फायरिंग की जाकर समस्त अधिकारी /कर्मचारियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी गई। तत्पश्चात वाहन शाखा रक्षित केंद्र दुर्ग में वाहनों की पूजा की गई ।

                  पुलिस के आला अफसरों से लेकर सिपाहियों तक ने शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर शस्त्रों की पूजा कर माता से आशीर्वाद लिया। दशहरा के दिन पुलिस लाइन दुर्ग में शस्त्र पूजा का विशेष इंतजाम किया गया था। शस्त्र पूजा में मां भवानी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है ताकि बुराई का अंत कर अच्छाई पर जीत प्राप्त की जा सके इस कार्यक्रम में श्री आनंद कुमार साहू (रा• पु• से• ) अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग श्री संजय ध्रुव (रा पु से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला- दुर्ग ,श्रीमती नीता पवार (रा• पु• से•) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) जिला दुर्ग, अभिषेक झा (रा•पु• से•) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री प्रेम कुमार साहू (रा• पु• से•) उप पुलिस अधीक्षक (अजाक )जिला दुर्ग श्री नसर सिद्दीकी रापुसे  उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जिला दुर्ग ,श्री गुरजीत सिंह रापुसे उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग, श्री नीलेश द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) जिला दुर्ग ,श्रीमती शिल्पा साहू रापुसे उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू )जिला दुर्ग ,श्री नागेंद्र कुमार सेनानी नगर सेना जिला दुर्ग, श्री रमेश कुमार चंद्रा रक्षित निरीक्षक दुर्ग, श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत सूबेदार रक्षित केंद्र दुर्ग, उप निरीक्षक महेंद्र मेश्राम प्रभारी वाहन शाखा,   श्री पी सोलोमन प्रभारी शस्त्रागार रक्षित केंद्र दुर्ग, श्री पुरुषोत्तम यादव , संतोष पांडे रक्षित केंद्र एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे।