Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने मुरमुंदा क्षेत्र का भ्रमण कर गिरदावरी का किया निरीक्षण

  राजनांदगांव . संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज डोंगरगढ़ विकासखंड के मुरमुंदा क्षेत्र का भ्रमण कर गिरदावरी का निरीक्षण किया। संभागायुक्त श्र...

Also Read

 


राजनांदगांव. संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज डोंगरगढ़ विकासखंड के मुरमुंदा क्षेत्र का भ्रमण कर गिरदावरी का निरीक्षण किया। संभागायुक्त श्री कावरे ने खसरा नंबर 341/1 रकबा 0.405 का अवलोकन किया, जो चालू वर्ष के पड़त पाई गई। ऑनलाइन एवं खसरे में दर्ज सही पाया गया। संभागायुक्त ने खसरा नंबर 334 से 344 तक का भी अवलोकन किया। जिसमें फसल धान पाई गई। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने बताया कि डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 89.54 प्रतिशत गिरदावरी की गई है। ऑनलाइन प्रविष्टि की जा चुकी है। गिरदावरी कार्य राज्य शासन द्वारा जारी समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर प्राचार्य पटवारी प्रशिक्षण शाला श्रीमती प्रियंका देवांगन, राजस्व निरीक्षक पटवारी एवं कोटवार थे। कृषक श्री कोमल चौधरी, दादूराम, श्री तामेश्वर, श्री माखन दास, श्री सुंदर उपस्थित थे। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि हल्का पटवारी उपस्थित रहकर कार्य करता है। मौके पर हल्का पटवारी ने पंचनामा तैयार किया।