Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

वन विभाग में बड़ा स्थानांतरण,राज्य वन सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण

रायपुर । असल बात न्यूज़।।    राज्य शासन द्वारा राज्य वन सेवा के अधिकारियों का आज बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। इससे उप वनमंडलाधिकार...

Also Read


रायपुर ।

असल बात न्यूज़।। 

 राज्य शासन द्वारा राज्य वन सेवा के अधिकारियों का आज बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। इससे उप वनमंडलाधिकारी स्तर के 19 अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

राज्य के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार संलग्न अधिकारी कांकेर आर एस मरकाम को उप वनमंडलाधिकारी कांकेर, वन मंडल अधिकारी अवधेश सिंह को कांकेर से राजनांदगांव, उप वन मंडल अधिकारी मानपुर ए एल खुटे को खैरागढ़ वन मंडल, उप वनमंडल अधिकारी खैरागढ़ देवेंद्र गौड़ को बीजापुर, उप वन मंडल अधिकारी पी एन आर नायडू को बीजापुर से भोपालपटनम, उप वनमंडल अधिकारी भोपालपटनम नीतीश रावते को जांजगीर चांपा, उप वनमंडल अधिकारी घरघोड़ा रायगढ़ लक्ष्मीनारायण को मनेंद्रगढ़, उप वन मंडल अधिकारी मनेंद्रगढ़ मनोज कुमार विश्वकर्मा को घरघोड़ा रायगढ़, सहायक वन संरक्षक कार्यालय भानूप्रतापपुर आई पी गेंद्रे को उप वन मंडल अधिकारी भानुप्रतापपुर, उप वन मंडल अधिकारी महासमुंद अर्जन कुमार विंध्यराज को अधीक्षक गोमर्दा अभ्यारण, सारंगढ़, उप वन मंडल अधिकारी राजपुर वन मंडल बलरामपुर अशोक कुमार तिवारी को बलरामपुर, रवि शंकर श्रीवास्तव को उप वन मंडल अधिकारी राजपुर बलरामपुर, संजय त्रिपाठी को उप वन मंडल अधिकारी कटघोरा वन मंडल, राकेश चौबे को उप वन मंडल अधिकारी कसडोल, वन मंडल बलौदा बाजार, विनोद सिंह ठाकुर को कसडोल बल मंडल बलौदा बाजार से उप वन मंडल अधिकारी, नगरी वन मंडल धमतरी, संजय शर्मा को जांजगीर चांपा से सहायक वन संरक्षक, कार्य योजना वृत बिलासपुर, एस बी पांडेय को सीतापुर वन मंडल से उप वन मंडल अधिकारी कुनकुरी जशपुर, नवीन निराला को कुनकुरी जशपुर से मरवाही और उप वन मंडल अधिकारी जीवनलाल सिन्हा को दल्ली राजहरा बालोद से सरगुजा स्थानांतरित किया गया है।