Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

रायपुर: आल इंडिया ब्राह्मण संगठन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ मीडिया कर्मियों का सम्मान कई उत्कृष्ट कार्य करने वालो का सम्मान का आयोजन,

   रायपुर,राजधानी के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में आल इंडिया ब्राह्मण संगठन की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ मीडिया एवं सामाजि...

Also Read

 


 रायपुर,राजधानी के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में आल इंडिया ब्राह्मण संगठन की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ मीडिया एवं सामाजिक कार्य मे जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वालों  का सम्मान आल इंडिया ब्राह्मण संगठन द्वारा किया गया,आल इंडिया ब्राह्मण संगठन कि प्रांताध्यक्ष बबीता दुबे एवं कार्यकारी अध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी के सहयोग से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यकारी अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी गणेश वंदना की प्रस्तुति के बाद संगठन के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का ऐसा समा बांधा कि दर्शकों को समय का पता ही नहीं चला पांरपरिक परिधानों के रैम्प शो में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया कार्यक्रम को लोगों द्वारा सराहा गया
 कार्यक्रम में उपस्थित योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा पार्षद सरिता दुबे निगम,रज्जन अग्निहोत्री अरुण शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ।

 



कार्यक्रम में जिला स्तरीय टीम द्वारा समुह नृत्य संजीवनी वृद्धाश्रम द्वारा नाटिका ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया
कार्यक्रम को सफल बनाने में  संगठन की संरक्षिका सुनीता शर्मा संरक्षक सुरेश मिश्रा का मार्गदर्शन एवं अतुलनीय सहयोग रहा साथ ही साथ
संगठन के मनहरण दुबे सुधा त्रिपाठी अभिषेक त्रिपाठी मयंक त्रिपाठी दीपक शर्मा गणेश दत्त झा पल्लवी झा रंजना त्रिपाठी उन्नति शुक्ला सुनीता शर्मा सोनी पांडे प्रीति त्रिपाठी आदि सभी सदस्यों का भी सराहनीय  
सहयोग रहा
कार्यक्रम में संगठन से जुड़े नये सदस्यों व समाजिक उत्कृष्ट कार्य करने वालों,मीडिया कर्मियों के साथ साथ कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मोमेन्टो प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के अंत में लोंगो ने  स्वादिष्ट एवं स्वरुचि भोजन का भी लुफ्त उठाया,भोजन पश्चात  गरिमामयी आयोजन का समापन हुआ।