Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

एडीएम श्रीमती पद्मिनी भोई भी गिरदावरी कार्य की वास्तविक स्थिति जानने उतरी फील्ड में

  *- गिरदावरी का कार्य समाप्ति की ओर, अधिकारियों ने की मानिटरिंग, फील्ड में सब सही पाया गया   गिरदावरी का काम  एक सप्ताह के भीतर   पूरा कर...

Also Read

 

*- गिरदावरी का कार्य समाप्ति की ओर, अधिकारियों ने की मानिटरिंग, फील्ड में सब सही पाया गया

  गिरदावरी का काम एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लेने का निर्देश


          दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।। 

जिले में गिरदावरी का कार्य प्रगति पर है। राजस्व विभाग के द्वारा इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा किया जा रहा है। गिरदावरी कार्य में नक्शे खसरे के मिलान के साथ खेत का निरीक्षण कर वहां फसल की स्थिति की इंट्री की जाती है। इसी रिपोर्ट के आधार पर सीजन का धान बेचने के लिए पंजीयन किया जाता है। इसमें गंदे हो तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ जाता है। गिरदावरी कार्य की प्रगति को जानने एडीएम पद्मिनी भोई भी आज फील्ड में पहुंच गई। उन्होंने विवाह के लोगों को एक-एक खेत और एक-एक खसरा का निरीक्षण कर गिरदावरी कार्य शुद्धता के साथ पूर्ण करने को कहा है। 

जो किसान सीजन में मड़ियों में अपना धान समर्थन मूल्य पर बेचते हैं वे गिरदावरी कार्य का महत्त्व अच्छे से समझते हैं।उन किसानों को मालूम है कि इस कार्य में थोड़ी भी गड़बड़ी हुई तो उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। गिरदावरी कार्य में राजस्व अभिलेख में प्रत्येक खेत भूमि के अंकित भूमि स्वामी का नाम, भूमि का क्षेत्रफल के साथ, काजा फसल की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट दर्ज की जाती है।

 फील्ड में इसकी वास्तविक स्थिति जानने अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई भी आज विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची।  संयुक्त कलेक्टर  प्रवीण वर्मा भी उनके साथ थे । अपर कलेक्टर ने नक्शा मिलान करते हुए खसरे में फसल की प्रविष्टि देखी और इसे पूरे तौर पर सही पाया।वे सब  चिखली, करंजा भिलाई और जेवरा सिरसा इत्यादि क्षेत्रों में पहुंचे। उन्हें तीनों गांवों में गिरदावरी का कार्य प्रगति पर होने की जानकारी दी गई है। उन्होंने वहां सभी गांवों में सैंपल लेकर उसकी जांच की तथा कार्य को सही पाया गया। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को बताया कि कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने एक सप्ताह के भीतर गिरदावरी का कार्य समाप्त करने के निर्देश दिये हैं। निर्देश के मुताबिक सभी जगहों में तेजी से प्रगति लाकर गिरदावरी का कार्य पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार स्टाफ मौके पर पहुंच कर एक-एक खसरा और एक-एक खेत का निरीक्षण करें ताकि यह कार्य पूरी तरह से शुद्धता से संपादित हो सके।

 उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने खास तौर पर निर्देशित किया है कि गिरदावरी जैसे अहम कार्य को गंभीरतापूर्वक बिना किसी त्रुटि के करना है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस पर कार्य की लगातार मानिटरिंग की जा रही है। 

फिलहाल हम इस बारे में जानकारी एकत्रित कर रहे हैं कि जिले में अभी तक कि कितने खसरा का गिरदावरी कार्य पूर्ण हो चुका है और जिले में कुल कितना खसरा हैं जिनका गिरदावरी कार्य किया जा रहा है।