Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

रूस पर अब कई देशों की घरेलू राजनीति को प्रभावित करने का लगा आरोप

  जयपुर. हाईलाइट्स रूस ने करोड़ों डॉलर खर्च कर 24 देशों में ‘खेली’ राजनीति अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव-2016 के बाद दुनिया पर नजर रूस धन के जरि...

Also Read

 


जयपुर. हाईलाइट्स रूस ने करोड़ों डॉलर खर्च कर 24 देशों में ‘खेली’ राजनीति
अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव-2016 के बाद दुनिया पर नजर
रूस धन के जरिए बोस्निया और इक्वाडोर में कर चुका है हस्तक्षेप वर्ष 2016 के अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप झेल रहे रूस पर अब कई देशों की घरेलू राजनीति को प्रभावित करने का आरोप लगा है। अमरीकी विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में खुफिया जानकारी सार्वजनिक की है। इसमें कहा गया है कि रूस ने 2014 से अब तक दो दर्जन से अधिक देशों में नेताओं और अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए गोपनीय तरीके से 30 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च किए हैं। खुफिया दस्तावेज में आशंका जताई गई है कि रूस ने दूसरे देशों में और अधिक धन खर्च किया है, जिसका अभी पता नहीं चला है। रूस विभिन्न देशों के नेताओं, चुनावों को प्रभावित करने के लिए और अधिक धन खर्च करने की योजना बना रहा है।

दस्तावेज पर अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के हस्ताक्षर इस खुफिया केबल (दस्तावेज) पर अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के हस्ताक्षर हैं। इसमें दुनियाभर में रूस के प्रति हमदर्दी दिखाने वाली नीतियों और पार्टियों के समर्थन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से चलाए जा रहे गोपनीय अभियान की समीक्षा की गई है। हालांकि इस केबल में किसी देश के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि अमरीका चुनिंदा देशों को इस संबंध में सूचना मुहैया करवा रहा है। यह दस्तावेज दुनिया भर में अमरीकी दूतावासों को भेजा गया है।

नकद, क्रिप्टोकरेंसी से भुगतान दस्तावेज के अनुसार रूस ने नकद के अलावा क्रिप्टोकरेंसी, इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर के जरिए भुगतान किया है। राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से मॉस्को के सैन्य और राजनीतिक लक्ष्यों का खुलासा करने का यह ताजा प्रयास है।

फाउंडेशन, थिंक टैंक के जरिए भेजा धन बताया जाता है कि अमरीकी विदेश मंत्रालय ने यह दस्तावेज यूरोप के साथ अफ्रीका और दक्षिण एशिया के कुछ देशों के साथ साझा किया है। दरअसल, फाउंडेशन, थिंक टैंक, मुखौटा कंपनियों और रूस सरकार के स्वामित्व वाले उद्यमों के जरिए दूसरे देशों के नेताओं और अधिकारियों को धन भेजा गया।

एजेंसियों, नागरिकों की वैश्विक शृंखला
दस्तावेज में कहा गया है कि दूसरे देशों की घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप के लिए रूसी एजेंसियों और नागरिकों की वैश्विक शृंखला है। इसमें फेडरल सिक्योरिटी सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां शामिल हैं। दस्तावेज में पुतिन के दो करीबियों येवगेनी प्रिगोजनि और अलेक्सांद्र बाबकोव के नाम हैं जो गोपनीय तरीके से धन देने के अभियानों में शामिल थे।

यूक्रेन पर हमले की पहले दी थी जानकारी
अमरीका ने रूस के यूक्रेन के साथ युद्ध छेड़ने की जानकारी पहले ही दे दी थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की युद्ध से पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर उनके देश की घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप का आरोप लगा चुके थे। अल्बानिया, बोस्निया, मोंटेनेग्रो जैसे देश रूस पर उनकी घरेलू राजनीति प्रभावित करने का आरोप लगा चुके हैं। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कई शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के पास रूस की रणनीतियों की ठोस जानकारी है।