Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

निखिल अशोक रखेचा भिलाई नगर और प्रभात कुमार छावनी के होंगे नए नगर पुलिस अधीक्षक

  रायपुर।  असल बात न्यूज़।।   राज्य में भारतीय पुलिस सेवा के  परिविक्षाधीन नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें निखिल अशोक रखेजा क...

Also Read

 रायपुर।

 असल बात न्यूज़।।  

राज्य में भारतीय पुलिस सेवा के  परिविक्षाधीन नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें निखिल अशोक रखेजा को भिलाई नगर, प्रभात कुमार को छावनी और वैंकर वैभव रमनलाल को दुर्ग का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। युवा अधिकारियों की नियुक्ति से माना जा रहा है कि दुर्ग जिले में पुलिस के कामकाज में और तेजी आएगी। 

छत्तीसगढ़ शासन के गृह पुलिस विभाग के द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। परिविक्षाधीन अवधि में उक्त अधिकारियों में से निखिल अशोक रखेजा महासमुंद, प्रभात कुमार रायगढ़ और श्री वैकर दुर्ग में  पदस्थ थे। इनके अलावा छह अन्य परिविक्षाधीन पुलिस अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई है और उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां दी गई है।


परिविक्षाधीन अवधि के बाद पुलिस अधिकारियों में मयंक कुमार को आजाद चौक थाना रायपुर, सुश्री पूजा कुमार को कोतवाली बिलासपुर, राजनतला स्मूतिक, को अंबिकापुर रॉबिंसन गुड़िया को डर रही संदीप कुमार पटेल को सिविल लाइन बिलासपुर और विकास कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक बस्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
इसी पदस्थापना आदेश में दो नगर पुलिस अधीक्षक रायपुर सुश्री रत्ना सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर के पद पर पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया है। गौरव रामप्रवेश राम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाकर राजनांदगांव से बीजापुर भेजा गया है।