Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने वाला "पोषण पहाड़ा" लोकप्रिय हो रहा

  रायपुर, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।  यहां अभी दो का नया पहाड़ा  चल रहा है। गीत और मनोरंजक स्टाइल का यह पहाड़ा बच्चों को काफी आकर्षित कर रहा है...

Also Read

 रायपुर, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।। 

यहां अभी दो का नया पहाड़ा  चल रहा है। गीत और मनोरंजक स्टाइल का यह पहाड़ा बच्चों को काफी आकर्षित कर रहा है और लोकप्रिय हो रहा है। बच्चों को, गाने के स्टाइल में इसे पढ़ने, पढ़ाने और दोहराने में मजा आ रहा है। इसका "पोषण पहाड़ा "नाम दिया गया है। इस पहाड़ा को सिखाते- रटाते बच्चों को यह समझाने की भी कोशिश की जा रही है कौन सा आहार उनके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और आवश्यक है।

वर्तमान में देश में कुपोषित बच्चे बड़ी संख्या में पाए जा रहे हैं। सुपोषित आहार नहीं मिलने की वजह से ऐसे बच्चे कुपोषित रह गए हैं। "पोषण पहाड़ा "बच्चों और उनके अभिभावकों को सिखा रहा है कि बच्चों को किस तरह का आहार दिया जाना चाहिए। कौन सा आहार उनके सुपोषण के लिए जरूरी है। भिलाई की डॉक्टर हंसा शुक्ला ने इस पोषण पहाड़ा को लिखा है। वे पेशे से प्राध्यापक हैं तथा समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में वे हमेशा जागरूक रही हैं। 

फिलहाल, यह पहाड़ा यहां पर प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रहा है। बच्चों को इसे पढ़ने में मजा आ रहा है।