Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सड़क पर दुर्घटना से बचाव के लिए श्रद्धालु पदयात्रियों की पीठ पर रेडियम पट्टी लगाने की पहल, जिला पुलिस प्रशासन की अनुकरणीय पहल

  दुर्ग, भिलाई। असल बात न्यूज़।।   नवरात्रि पर्व के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य देवी मां बमलेश्वरी देवी का दर्शन करने ...

Also Read

 

दुर्ग, भिलाई।

असल बात न्यूज़।।  

नवरात्रि पर्व के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य देवी मां बमलेश्वरी देवी का दर्शन करने डोगरगढ़ पहुंच रहे हैं। लाखों लोग पदयात्रा करते हुए वहां पहुंच रहे हैं। दुर्ग जिले में जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं।  सड़क पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उनके कपड़े अथवा अन्य वस्तु पर जिसे भी साथ लेकर चल रहे हैं रेडियम पट्टी लगाई जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सकेगा। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में इसकी पहल शुरू की गई है।

         पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा डोगरगढ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों के सुरक्षा के लिए पदयात्रियो की पीठ पर व बैग में रेडियम स्टीकर लगाया जा रहा है।इससे  रात के समय वाहन चालको को पदयात्री आसानी से दिखाई दे सकेंगे। और किसी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सकेगा। 

 दुर्ग जिला पुलिस ने पदयात्रियों एवं वाहन चालको से विभिन्न सावधानियां रखने की अपील भी की है।

🔸 पदयात्री अपने पीठ पर या बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चले एवं रिफ्लेक्टिव कपडे पहने डार्क कलर का कपडा ना पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें।

🔸 सड़क के एकदम किनारे बांये ओर चले वाहन चलने वाले सडक पर ना चले ताकि दुर्घटना से बच सकें।

🔸देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें।

🔸 प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चले।

🔸पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम ना करे अन्यथा एक गंभीर दुर्घटना के शिकार हो सकते है। 

🔸 पदयात्रा मार्ग पर बांये ओर वाहन चल रहे होगें अतः सचेत एवं चौकन्ना होकर पदयात्रा करें।

~~ _*दर्शन के लिए वाहन से जाने वाले वाहन चालको से अपील*_ ~~

🔸 देर रात यात्रा करने के बचे

🔸अधूरे नींद (अनिंद्रता) में वाहन ना चलाये।

🔸 वाहन में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें।

🔸 शराब एवं किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलाये।

🔸सड़क पर वाहन पार्क ना करें।

🔸 रात्रि के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलायें।

🔸 पदयात्री थके होने के कारण कई बार असुरक्षित हो जाते है अतः आप सतर्कतापूर्वक वाहन चलाये और दुर्घटना से बचें।