Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

जिला गरियाबंद में नोनियों, महतारियों एवं श्रमिक सियान को राशी रू. 84,20,00 0/- का वितरण

  सुषील सन्नी अग्रवाल ने किया वितरण  रायपुर । असल बात न्यूज़।।  छ. .ग. भवन एवं अन्य कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा   जिला गरियाबंद में नोनियों, ...

Also Read

 

सुषील सन्नी अग्रवाल ने किया वितरण 

रायपुर ।

असल बात न्यूज़।।

 छ..ग. भवन एवं अन्य कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा जिला गरियाबंद में नोनियों, महतारियों एवं श्रमिक सियान को राशी रू. 84,20,00 0/- का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने श्रमिक सम्मेलन में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं की उच्च राशि वितरित की।

कर्मकार कल्याण मंडल श्री अग्रवाल ने  जिला गरियाबंद का दौरा किया उसी दौरान गरियाबंद  वन विभाग के आडिटोरियम हॉल में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 2 हजार श्रमिक, मजदूर संगठन के पदाधिकारियों सहित वृहद संख्या में आमजन नागरिक भी सम्मिलित हुए। सम्मेलन में मंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल राशि रू. 84,20,000 का चेक  अध्यक्ष महोदय के हाथों निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित पुत्रियों को प्रदान किया गया है जैसे-नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 169 नोनियों को राशि रू. 33,80,000, मिनीमाता महतारी सेवा जतन योजना के अंतर्गत 152 महतारियों को राशि रू. 30,40,000 एवं मुख्यमंत्री दिव्यांग एवं मृत्यु सहायता योजना के अंतर्गत 20 हितग्राहियो को रू. 20 लाख, सहायता राशि वितरण की गई।  

श्रमिक सम्मेलन में श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए कर्मकार मंडल के अध्यक्ष, श्री सुशील  ने कहा कि छ.ग. के  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप कर्मकार मंडल द्वारा श्रमिक एवं जन हितैषी योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रमिक हितैषी योजनाएं बनाया गया है। पूर्व में मृत्यु योजना के तहत् दी जाने वाली रू. 30 हजार के स्थान पर सामान्य मृत्यु पर राशि रू. 1 लाख, प्रसूति योजना पर राशि रू. 10 हजार के स्थान पर बच्चे के जन्म पश्चात् राशि रू. 20 हजार, नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में रू. 20 हजार इसी प्रकार श्रमिक सियान सहायता योजना अंतर्गत एकमुश्त राशि रू. 10 हजार दी जाकर निरंतर मंडल के संचालित योजनाओं में श्रमिकों को दी जाने वाली राशि में वृद्धि की जा रही है। यह राशि सीधे श्रमिकों के खाते में दी जाती है। 

 उन्होंने यह भी बताया कि श्रमिकों के पंजीयन में वृद्धि करने हेतु एवं आदिवासी अंचल में निवास करने वाले श्रमिक भाईयों की सहायता के लिए ’’श्रमेव जयते’’ नामक मोबाईल का एप का निर्माण किया गया है जिससे श्रमिक भाई अपने मोबाईल से ही पंजीयन एवं योजनाओं का सीधे अपने घर में एवं कार्यस्थल पर भी रहकर आवेदन कर पंजीकृत हो सकते हैं। माननीय भूपेश बघेल की सरकार सदैव गरीब, मजदूर, श्रमिक हित में कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है। 

आगे कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, गरियाबंद में, नगर पालिका तथा  नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ आयोजित बैठक में शामिल होकर, पंजीयन एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए मंडल मंे संचालित श्रमिक हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात् मैनपुर विकासखंड के ग्राम अमलीपदर में श्रमिक पंजीयन शिविर का उदघाटन किया गया। 

इस अवसर पर श्री रविन्द्र राजपुरोहित, महासचिव, मजदूर कांग्रेस, श्री के.सूरज, प्रदेश अध्यक्ष इंटक, श्री अभिषेक बोरकर, राष्ट्रीय महासचिव, असंगठित कर्मकार, श्री सुरेन्द्र सोनटेके, उपाध्यक्ष, श्री लेखराम सिन्हा, पार्षद, विमला साहू, पार्षद, ज्योति साहनी, पार्षद, नितु देवदास, पार्षद, प्रतिभा पटेल, पार्षद, पदमा यादव, पार्षद, श्री वंश गोपाल, पार्षद, श्री सदीप सरकार, पार्षद, भारती सोनी, पार्षद, श्री रमेश मेश्राम, श्री मुकेश रामटेके, एल्डरमेन, राजमिस्त्री संघ, गरियाबंद के अध्यक्ष श्री लीलाराम विश्वकर्मा, श्री जोहत निषाद उपाध्यक्ष, श्री घनाराम विश्वकर्मा, सचिव, बिसाली राम निषाद, कोषाध्यक्ष, श्री हितेश यादव, सी.एम.ओ. गरियाबंद, श्री सचीत साहू, सी.एम.ओ. फिंगेश्वर, श्री प्रदीप मिश्रा, सी.एम.ओ. छुरा, श्रम विभाग के अधिकारी श्री एलेन मिंज, एवं जिले के कर्मचारी तथा वृहद संख्या में श्रमिक साथी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।