Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

RLD की यूपी सरकार से मांग: श्रीकांत त्यागी की पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पुलिसकर्मी सस्पेंड हों

  राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने नोएडा पुलिस पर गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की पत्नी और परिवार की अन्य महिलाओं को पूछताछ के बहाने प्रताड़ित क...

Also Read

 


राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने नोएडा पुलिस पर गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की पत्नी और परिवार की अन्य महिलाओं को पूछताछ के बहाने प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की है।

रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी ने आरोप लगाया है कि नोएडा की एक सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और अन्य महिलाओं को पूछताछ के बहाने घंटों थाने में बैठाकर प्रताड़ित किया गया।

त्रिलोक त्यागी ने मंगलवार को कहा कि श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ अभद्रता की है, जिसके लिए कानून अपना काम कर रहा है और इस पर उनकी पार्टी को कोई ऐतराज नहीं है, मगर श्रीकांत की पत्नी और मामी को पूछताछ के बहाने बेवजह रात भर थाने पर बैठाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाता है।

उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण को पुलिस ने जानबूझ कर उछाला। एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया, जैसे वह कोई आतंकवादी हो। वहीं गिरफ्तारी पर इनाम बांटा गया, जबकि सच्चाई यह है कि श्रीकांत ने सरेंडर किया था। उन्होंने कहा कि श्रीकांत जैसे हजारों लोग भाजपा में अभी भी हैं, जो पार्टी का झंडा और हूटर लगाकर जनता के बीच रौब झाड़ते हैं।

रालोद महासचिव ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले की प्राचीर से महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की पुलिस महिलाओं को रातभर थाने में बैठाकर उन्हें प्रताड़ित करती है। पार्टी की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए, वरना उनकी पार्टी भावी रणनीति बनाने पर विवश होगी।

गौरतलब है कि, नोएडा में 5 अगस्त को ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने के मामले में नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को 9 अगस्त को सुबह मेरठ से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। सूरजपुर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि, श्रीकांत त्यागी कथित तौर पर खुद को भाजपा नेता बताकर लोगों पर रौब झाड़ता था, लेकिन महिला के साथ बदसलूकी के मामले में श्रीकांत त्यागी का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने उससे पल्ला झाड़ लिया था। स्थानीय भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने त्यागी के भाजपा सदस्य होने से इनकार किया था।

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिनमें से एक में त्यागी महिला के खिलाफ कथित तौर पर गंदी-गंदी गालियां देने के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते और हाथापाई करते दिख रहा था। त्यागी ने महिला के पति के लिए भी कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की थी।