Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

जारी हुई रेलवे ग्रुप डी CBT की सिटी व डेट की डिटेल

   नई दिल्ली . रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के तीसरे फेज की सिटी व डेट की डिटेल जारी कर दी है। एग्जाम सिटी व एग्जाम...

Also Read

 


 नई दिल्ली. रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के तीसरे फेज की सिटी व डेट की डिटेल जारी कर दी है। एग्जाम सिटी व एग्जाम डेट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का तीसरा चरण 8 सितंबर से 19 सितंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी 1 सितंबर दोपहर 2 बजे से अपनी ट्रैवल अथॉरिटी भी डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड (  RRB Group D Admit Card ) परीक्षा तिथि से चार-चार दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं।

चरण -3 पूरे भारत के विभिन्न शहरों में आरआरसी के चार ग्रुप आरआरसी ईस्ट कोस्ट रेलवे (भुवनेश्वर), पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी), उत्तर रेलवे (नई दिल्ली), दक्षिणी रेलवे (चेन्नई) के लिए आयोजित होगा। 

आपको बता दें कि अभी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का दूसरा चरण चल रहा है जो कि 8 सितंबर 2022 तक चलेगा।  पहला चरण 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त तक चला। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के आगे के चरणों का शेड्यूल बाद में सही समय पर जारी किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कोविड-19 महामारी के बीच सरकार द्वारा समय समय पर जारी गाइडलांस के तहत किया जाएगा।

ऑरिजनल आधार कार्ड लाना अनिवार्य
यह भी कहा गया है कि रेलवे ग्रुप डी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में इस बार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा इसलिए उन्हें अपना ऑरिजनल आधार कार्ड लाना होगा।