Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भारती की धमकी : मंत्री लेशी सिंह को हटाओ वरना दूंगी इस्तीफा

  बिहार में मंत्रिमंडल गठन के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार संकटों से घिर गई है। महागठबंधन सरकार में कानून मंत्री बनाए गए कार्ति...

Also Read

 


बिहार में मंत्रिमंडल गठन के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार संकटों से घिर गई है। महागठबंधन सरकार में कानून मंत्री बनाए गए कार्तिकेय सिंह को लेकर उठा विवाद अभी थमा भी नहीं था लेकिन जदयू में अब नया विवाद सामने आ गया है। जदयू विधायक बीमा भारती ने भी अब धमकी दी है कि अगर लेशी सिंह को मंत्रिमंडल से नहीं हटाया गया तो वे जल्द ही मंत्री पद से इस्तीफा दे देगी। गौरतलब है कि लेशी सिंह को मंगलवार को तीसरी बार मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया गया। नीतीश सरकार में लेशी सिंह को खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाया गया है।

इस कारण से नाराज है बीमा भारती

सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने से जदयू विधायक बीमा भारती नाराज बताई जा रही है और इस कारण से उन्होंने लेशी सिंह को मंत्रिमंडल से हटाए की मांग की है। लेशी सिंह को कैबिनेट में शामिल करने के फैसले की आलोचना करते हुए बीमा भारती ने कहा कि लेशी सिंह पर कई हत्याओं की आरोपी है और मुझे उन सभी लोगों के नाम पता हैं, जिनकी हत्या कर दी गई है। वह गवाहों को धमकाती है ताकि सजा संभव न हो। बीमा भारती ने कहा कि अगर लेशी सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाया जाता है तो मैं इस्तीफा दे दूंगी।

कार्तिकेय सिंह का भी महागठबंधन में विरोध

इस बीच भाकपा माले ने बुधवार को कहा कि कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री बनाए रखने से नीतीश सरकार की छवि खराब होगी। पार्टी के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि कार्तिक सिंह को मंत्री बनाए रखने के अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। फिलहाल महागठबंधन में 7 दल जदयू राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, भाकपा, माकपा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल हैं। इस सभी दलों को मिलाकर 160 से अधिक विधायक हैं। इस बीच भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के कार्तिक सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लंबित होने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि सुशील मोदी झूठा आदमी है।