Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

बुध ग्रह को करें मजबूत, करियर में मिलेगी अपार सफलता

  नई दिल्ली. बुध को बुद्धि, संवाद, गणित, शिक्षा और तर्क-वितर्क का कारक माना जाता है। जिसकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है वो व्यक्ति बुद...

Also Read

 


नई दिल्ली. बुध को बुद्धि, संवाद, गणित, शिक्षा और तर्क-वितर्क का कारक माना जाता है। जिसकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है वो व्यक्ति बुद्धिमान और बोलने चालने में काफी माहिर होता है। वहीं जिनकी कुंडली में ये ग्रह कमजोर स्थिति में होता है उन्हें करियर में सफलता आसानी से नहीं मिल पाती। जानिए कमजोर बुध को मजबूत करने के उपाय।

 बुध ग्रह का हमारे जीवन पर शुभ प्रभाव:
-जिनकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है वो लोग अच्छे वक्ता होते हैं।
-ऐसे लोग हर परिस्थिति का सामना हंसकर करते हैं। घबराते नहीं हैं।
-इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है।
-इनकी स्मरण शक्ति दूसरों से काफी अच्छी होती है।
-ये जातक हर परिस्थिति में अपने मित्रों के साथ खड़े रहते हैं।
-इनकी गणित काफी अच्छी होती है। जिस वजह से ये व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं।
-इनकी बोली काफी आकर्षक होती है।

बुध ग्रह का अशुभ प्रभाव:
-जिनकी कुंडली में ये ग्रह कमजोर होता है वो लोग बातचीत में उतने निपुण नहीं होते।
-इनकी गणित काफी कमजोर होती है।
-इनके अंदर आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखी जाती है।
-इन्हें चीजों को समझने में थोड़ा समय लगता है।

बुध को मजबूत करने के उपाय:
-इस ग्रह को मजबूत करने के लिए घर में बुध यंत्र की स्थापना करना अनुकूल रहता है।
-इसके लिए बुध ग्रह शांति पूजा कराई जा सकती है।
-वरिष्ठ ज्योतिष विशेषज्ञों की सलाह से उत्तम क्वालिटी का पन्ना रत्न धारण किया जा सकता है।
-बुध देव के मंत्र “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः!” का रोजाना जाप करने से भी बुध ग्रह मजबूत होता है।
-बुध को मजबूत करने के लिए जरूरतमंदों में श्रद्धानुसार शिक्षा की सामग्री भेट करनी चाहिए।
-बुधवार के व्रत रखें।
-गाय को हरी घास खिलाएं।
-घर की महिलाओं को हरी वस्तुएं भेट करें।