Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा पहुंची जामुल

  जामुल, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।  प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में निकल रही भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा आज जामुल नगर प...

Also Read

 जामुल, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।। 

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में निकल रही भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा आज जामुल नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में पहुंची। क्षेत्र के विधायक तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री गुरु रुद्र कुमार के नेतृत्व में निकल रही इस पद यात्रा रैली मैं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हो रहे हैं। पदयात्रा रैली से आपसी सद्भावना, एकजुटता,आपसी भाईचारे की भावना बढ़ाने का संदेश दिया गया। 

कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा रैली पूरे प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में निकल रही है। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में इस पद यात्रा रैली के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आमजन उत्साह के साथ रैली में पैदल शामिल हो रहे हैं। जामुल में पदयात्रा रैली  सभी वार्डों में पहुंची। मंत्री गुरु रूद्र कुमार रैली में शामिल होने सुबह जामुल पहुंच गए। 

इस अवसर पर आम लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु पुत्र कुमार ने कहा कि देश में इस समय कई ऐसी ताकतें सक्रिय हो गई हैं जो कि आपसी एकता, सद्भावना को खत्म करना चाहती है। ऐसी ताकतें देश के लिए काफी खतरनाक है। ये ताकते देश में हमेशा खून खराबा करना चाहती हैं। उपद्रव, तमाम असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर ये ताकते समाज में अस्थिरता पैदा करने में सक्रिय हैं। हमें इनका मुंहतोड़ जवाब देना होगा। 

पदयात्रा रैली में पूर्व सभापति विजय जैन, सभापति कृष्णा चंद्राकर,