Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

फायदे की जगह सेहत को हो सकता है नुकसान, सेब खाने के बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

  नई दिल्ली . सेब का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। लोगों को रोजाना एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। सेब में विटामिन बी6, विट...

Also Read

 


नई दिल्ली. सेब का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। लोगों को रोजाना एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। सेब में विटामिन बी6, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस और मैंगनीज के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। सेब कई आपको बीमारियों से रखने में मदद करता है। लेकिन सेब फायदे की जगह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका सेवन सेब के साथ या खाने के बाद करने पर सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आपको सेब खाने के बाद इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। 

सेब खाने के बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

1. मूली
सेब खाने के तुरंत बाद भूलकर भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सेब और मूली दोनों की ही तासीर ठंडी होती है। इसलिए सेब खाने के तुरंत बाद मूली खाने से शरीर में कफ बढ़ सकता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती है।
2. पानी
सेब खाने के तुरंत बाद भूलकर भी पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट का पीएच लेवल बिगड़ सकता है। इससे पाचन में गड़बड़, आंत में सूजन और अपच की समस्या हो सकती है। साथ ही स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती है।
4. खट्टे फल और अचार
सेब खाने के तुरंत बाद भूलकर भी खट्टे फल और अचार सेवन नही करना चाहिए। क्योंकि सेब खाने के तुरंत बाद खट्टे फल और अचार का सेवन करने से पेट में साइट्रिक एसिड बढ़ सकता है और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।