Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

   बर्मिंघम . बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेंस हॉकी का फाइनल में जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने गोलों की बारिश क...

Also Read

 


 बर्मिंघम. बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेंस हॉकी का फाइनल में जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने गोलों की बारिश करते हुए हाफ टाइम तक ही 5-0 की बढ़त बना ली है। कंगारुओं ने दो गाेल पेनल्टी कॉर्नर पर जबकि तीन गोल मैदानी गोल किया है। भारतीय टीम अब दबाव काफी बढ़ गया है। छह बार की CWG चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक फॉरवर्ड नाथन एफरॉम्स और जैकब एंडरसन ने दो गोल दागे हैं। 

IND vs AUS Hockey Final Updates:

हाफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो गया है। भारतीय टीम को अब वापसी करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार हमले कर रही है। 

हाफ टाइम तक ऑस्ट्रेलिया 5-0 से आगे: ऑस्ट्रेलिया ने इस गोल्ड मेडल मैच में हाफ टाइम तक 5-0 की बेहतरीन बढ़त बना ली है। दूसरे हाफ में वापसी करने के लिए भारत को असाधारण खेल दिखाना होगा।

जैकब एंडरसन ने दूसरे क्वार्टर में एक और गोल करके ऑस्ट्रेलिया को मुकाबले में  5-0 से आगे कर दिया है।एंडरसन का cwg 2022 में यह चौथा गोल है। 

कंगारुओं ने दूसरे क्वार्टर में एक और गोल करके मैच में  अब 4-0 की बढ़त बना ली है। टीम के लिए उसका चौथा गोल इस बार कप्तान ने किया है।  

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत हो गई है और ऑस्ट्रेलिया ने इस' क्वार्टर में भी गोल करके अपनी बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया है। 

ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले ही क्वार्टर में दो गाेल दाग दिए हैं। कंगारू अब 2-0 से आगे हो गया है। टीम का यह फील्ड गोल है। भारतीय टीम पर अब काफी दबाव बढ़ गया है। छह बार की CWG चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए उसका दूसरा गोल फॉरवर्ड नाथन एफरॉम्स ने किया। 

तीसरे पेनल्टी को गोल में तब्दील कर ऑस्ट्रेलिया ने अब अपना खाता खोल लिया है। 

पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया है। टीम को अब तक दो पेनल्टी कॉर्नर मिल चुके हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना खाता खोलने में नाकाम रही है। 

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेंस हॉकी का फाइनल मैच शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने CWG में अब तक सभी छह स्वर्ण पदक जीते हैं जबकि भारत दो बार रजत जीता है।

इन खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 (दिल्ली) और 2014 (ग्लास्गो) में रजत पदक जीतना रहा है। टीम इसके अलावा चार मौकों पर चौथे स्थान पर रही है।