Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

महानदी में नाव पर सवार होकर निकाली तिरंगा रैली

  जांजगीर-चांपा । 'हर घर तिरंगा' अभियान की सफलता के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा के नेतृत्व में महानदी में तिरंगा रैली ...

Also Read

 


जांजगीर-चांपा । 'हर घर तिरंगा' अभियान की सफलता के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा के नेतृत्व में महानदी में तिरंगा रैली निकाली गई। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। अभियान की सफलता के लिए विभिन्ना स्तर पर कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।

जैजैपुर विकासखण्ड के ग्राम बरेकेल में महानदी में नाव पर सवार होकर तिरंगा रैली निकाली गई। नदी में तिरंगा रैली का आयोजन अनूठा था। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ सहित क्षेत्र वासियों से भाजपा नेता निर्मल सिन्हा और कैलाश साहू ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में बरेकेल सरपंच पति दुर्गा लाल केंवट, सुखदेव खूंटे, बबलू मैत्री, परमानंद पटेल एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

कुसुमझर में हर घर झंडा के लिए किया गया जागरूक

डभरा । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पूरे भारत में हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय स्नातक महाविद्यालय डभरा के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी विनोद जांगड़े के निर्देशन में रासेयो के गोद ग्राम कुसुमझर में हर घर झंडा अभियान के लिए जागरूकता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को तिरंगा वितरण किया और स्वतंत्रता दिवस पर उसे फहराने के लिए प्रेरित किया।

हर-घर तिरंगा, हर-मन तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेने स्कूल, शिक्षण संस्थान व कौशल विकास से जुड़े सभी से आग्रह किया गया। इस दौरान सहायक प्राध्यापक एनपी त्यागी, केसी गुप्ता, सर्वजीत कुमार, ओमेगा कुजूर, सुश्री मधु देवांगन, मेघराज पटेल लाइब्रेरियन अन्य सभी कर्मचारी एवं रासेयो के स्वयंसेवक उपस्थित थे।