Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ममता बनर्जी के ट्विटर प्रोफाइल में गायब जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर, बरसी कांग्रेस

  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ट्विटर प्रोफाइल में लगी तस्वीर को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर...

Also Read

 


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ट्विटर प्रोफाइल में लगी तस्वीर को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस बात के लिए घोर आलोचना की है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में जानबूझकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को बाहर रखा है। इस तस्वीर में उन्होंने आजादी के आंदोलन से जुड़े क्रांतिकारियों की तस्वीरों को शामिल किया है, लेकिन उसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू नहीं हैं। इसे लेकर कांग्रेस उन पर जम कर निशाना साध रही है।

ममता बनर्जी के डीपी में लगे तस्वीर को लेकर उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने डीपी में देश के सभी प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर का कोलाज लगाया गया था। डीपी में महात्मा गांधी से लेकर लाल बहादुर शास्त्री और शहीद भगत सिंह की भी तस्वीर है लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू नहीं हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू की फोटो नहीं होने पर कांग्रेस ने ममता बनर्जी पर निशाना साधी है और पूछा कि जवाहर लाल नेहरू की अनदेखी क्यों की गई।

भाजपा पर नेहरु की अनेदेखी के आरोप लगाती थी कांग्रेस, अब ममता बनर्जी भी हुई क्लब में शामिल

कांग्रेस भाजपा पर नेहरु की अनदेखी का आरोप लगाती आई है लिकिन अब ममता बनर्जी भी उस क्लब में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस ने इसे लेकर ममता बनर्जी और टीएमसी से सवाल किए हैं। एक ट्विटर यूचर के ट्विट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस ने कहा है, "एक बच्ची द्वारा ममता बनर्जी और टीएमसी को इतिहास का पाठ! क्योंकि उन्होंने अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए अपने स्वतंत्रता दिवस डीपी से देश के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू को जानबूझकर हटा दिया।"