Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

आधा दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति हुई ठप

  भिलाई. बीते दिनों हुई लगातार बारिश की वजह से शिवनाथ नदी उफान पर आ गई थी। आसपास के क्षेत्र में बाढ़ के हालात हो गए थे। दुर्ग जिले के ग्रा...

Also Read

 


भिलाई. बीते दिनों हुई लगातार बारिश की वजह से शिवनाथ नदी उफान पर आ गई थी। आसपास के क्षेत्र में बाढ़ के हालात हो गए थे। दुर्ग जिले के ग्राम अंडा क्षेत्र में शिवनाथ नदी के किनारे हैं। बिजली की उच्च क्षमता वाली लाइन भी गुजरी है। इस लाइन के पोल का आधा हिस्सा भी बाढ़ के पानी में डूब गया था। इस बिजली लाइन में एक जगह फाल्ट आने से आधा दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। जानकारी मिलने के बाद बिजली कर्मियों ने जन सुविधा को देखते हुए जोखिम उठाया और उफनती शिवनाथ में ट्रैक्टर वाहन के ट्यूब का सहारा लेकर बिजली पोल तक पहुंचे और मरम्मत कार्य किया।

जानकारी के अनुसार बिजली कंपनी के अंडा वितरण केंद्र के अंतर्गत उच्चदाब 33 केवी क्षमता वाले लाइन में फाल्ट आया था। जिसमें पुलगांव 132/33 केवी उपकेंद्र से 33/11 केवी चंद्रखुरी के लिए निकले 33 केवी लाइन में ठाकुर होटल पुलगांव के पीछे स्थापित एबी स्विच में जंपर कट गया था। इससे चंद्रखुरी उपकेंद्र की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। साथ ही उच्चदाब विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई। जिसे दुरुस्त करने का प्रयास प्रारंभ हुआ तो अंडा वितरण केंद्र के कर्मचारी और अधिकारी स्थल पर पहुंचे। फाइट वाली जगह का बिजली पोल आठ से दस फीट नदी के पानी में डूबा हुआ था। जहां पर लगभग 200 मीटर तैरकर ही पहुंचा जा सकता था। तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपकरण, औजार एवं आवश्यक सामग्री लेकर विद्युत कर्मी उक्त स्थल के लिए ट्यूब के सहारे तैरते हुए रवाना हुए और विद्युत सप्लाई बहाल की।

बिजली वितरण कंपनी दुर्ग सर्किल क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने बताया कि अंडा ग्रामीण वितरण केंद्र के अंतर्गत ग्राम चंदखुरी, कोड़िया, हनोदा, कोकड़ी, भानपुरी की विद्युत आपूर्ति बंद थी। सूचना मिलने के बाद सहायक यंत्री अविनाश दुबे एवं तकनीकी कर्मचारी लेखराम उमरे, धनेश चंद्राकर, लोकनाथ दिल्लीवार, दशरथ सिन्हा एवं वीरेन्द्र निषाद ने मौके पर जाकर मरम्मत कार्य किया।

दुर्ग ग्रामीण सब डिवीजन के सहायक अभिंयता अविनाश दुबे के अनुसार शिवनाथ नदी में बाढ़ आने के कारण नदी पूरे उफान पर था। जिसके कारण अंजोरा फीडर की सप्लाई बंद हो गई थी। जिसके कारण ग्राम चंदखुरी, कोड़िया, हनोदा, कोकड़ी, भानपुरी और उच्चदाब उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। मुख्य लाइन नदी किनारे होने के कारण बाढ़ में प्रभावित हो गया और एबी स्विच कट गया था। जानकारी के बाद लाइन कर्मचारी ट्यूब के सहारे तैरकर पोल के पास पहुंचे एवं सुधार कार्य किया। जिसके पश्चात् लाइन को चार्ज कर ग्रामों की विद्युत व्यवस्था बहाल हो पाई। उक्त प्रभावित ग्राम अंडा वितरण केंद्र के अंतर्गत स्थित है।