Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सर्दी-खांसी को दूर करने में होता है फायदेमंद- लौंग की चाय

  नई दिल्ली . लौंग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लौंग औषधीय गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें कई सारे पोषक तत्वों के ग...

Also Read

 


नई दिल्ली. लौंग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लौंग औषधीय गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें कई सारे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन लौंग से बनी चाय का सेवन करने से सेहत कई तरह के लाभ मिलते हैं। रोजाना लौंग की चाय पीना शरीर के लिए लाभकारी होता है। सर्दी-खांसी और सूजन की समस्याओं से राहत पाने के लिए लौंग की चाय का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा ये दांत दर्द में पेन किलर की तरह का काम करता है।

लौंग की चाय पीने के फायदे

सर्दी-खांसी राहत दिलाने में फायदेमंद
सर्दी-खांसी राहत पाने के लिए लौंग की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौंग में एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-खांसी और आम संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए लौंग की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौंग में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता हैं।

दांत के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
दांत के दर्द से राहत पाने के लिए लौंग की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौंग में मौजूद तत्त्व मुंह से बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है और दांत के दर्द के लिए पेन किलर की तरह काम करता है। जिससे दांत के दर्द से राहत मिलती है। साथ ही मसूढ़ों की सूजन को कम भी कम करने में मदद करता है।