Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

रेल समाचार,रायपुर मंडल में रायपुर-तिल्दा नेवरा-रायपुर के मध्य मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग

  रायपुर ।  असल बात न्यूज़।।          यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य सेदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल ...

Also Read

 

रायपुर । 

असल बात न्यूज़।।

         यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य सेदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के स्टेशनों पर रेलवे मजिस्ट्रेट श्री ग्रिजेश प्रताप सिंह    (GERJESH Pratap singh) के नेतृत्व में  सहायक वाणिज्य प्रबंधक के साथ टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक  टीटीई, आरपीएफ स्टाफ एवं  जीआरपी स्टाफ  शामिल थे।

          इसमें विभिन्न गाड़ियों में रायपुर से तिल्दा नेवरा एवं तिल्दा नेवरा से रायपुर के मध्य तथा रायपुर स्टेशन पर चेकिंग की गई। इस मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान में कुल 96  मामलों से 46610/- रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया।

         साथ ही दिव्यांग डिब्बा, महिला डिब्बा , न्यूसेंस, अनाधिकृत रूप से प्रवेश ,अवैध वेंडिंग, पायदान  पर यात्रा करना, अनधिकृत रूप से चैन पुलिंग जैसे 32 मामले भी पकडे गये

          रेल प्रशासन ने यात्रियों से  यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर में प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदने की अपील की है। 

दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग द्वि साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त कोच की सुविधा

          रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल से चलने वाली गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त एसी थ्री कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस में 02 से 30 अगस्त, 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में 03 से 31 अगस्त, 2022 तक उपलब्ध रहेगी |

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच में खत रेलवे स्टेशन को जोडने के कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा, इस के  कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

                 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच में खत रेलवे स्टेशन को जोडने का कार्य के कार्य एवं ऑटो सिगनलिंग सहित अनेक कार्यो, नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा । यह नॉन इंटरलोकिंग का कार्य दिनांक 01अगस्त, 2022 को सुबह 10.00 बजे  से 03 अगस्त, 2022 को सुबह 10.00 बजे तक (अर्थात 48 घंटे) किया जायेगा ।

                 इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को  गंतव्य से पहले समाप्त एवं रवाना किया जाएगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- 

*रदद होने वाली गाडियां* -

(01)    दिनांक 01 एवं 02 अगस्त, 2022 को दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया स्पेशल  रद्द रहेगी ।

(02) दिनांक 01 एवं 02 अगस्त, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग स्पेशल रद्द रहेगी । 

(03) दिनांक 01 एवं 02 अगस्त, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू रद्द रहेगी ।  

(04) दिनांक 01 एवं 02 अगस्त, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी । 

(05)   दिनांक 01 एवं 02 अगस्त, 2022 को रायपुर से छूटने वाली 08267 रायपुर-इतवारी स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।

(06)   दिनांक 02 एवं 03 अगस्त, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 08268 इतवारी-रायपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द   रहेगी ।

(07)   दिनांक 01 एवं 02 अगस्त, 2022 को कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द    रहेगी ।

(08)  दिनांक 01 एवं 02 अगस्त, 2022 को कोरबा से छूटने वाली 18240 इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस रद्द     रहेगी ।

(09)  दिनांक 01 एवं 02 अगस्त, 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 

(10)   दिनांक 02 एवं 03 अगस्त, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर   इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 

 (11)   दिनांक 01 अगस्त, 2022 को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 

 (12)  दिनांक 02 अगस्त, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 11753 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी 

 (13)  दिनांक 01 एवं 02 अगस्त, 2022 को टाटानगर  से छूटने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।  

 (14)   दिनांक 02 एवं 03 अगस्त, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस   रद्द रहेगी ।

  (15)   दिनांक 01 अगस्त, 2022 को कुर्ला से छूटने वाली 18029 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

  (16)   दिनांक 01 अगस्त, 2022 को शालीमार से छूटने वाली 18030 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

  (17)  दिनांक 01 अगस्त, 2022 को निज़ामुद्दीन से छूटने वाली 12808 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन समता   एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

  (18)  दिनांक 02 अगस्त, 2022 को विशाखापटनम से छूटने वाली 12807 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन     समता एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

   (19)  दिनांक 01 अगस्त, 2022 को निज़ामुद्दीन से छूटने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना       एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

    (20)  दिनांक 03 अगस्त, 2022 को रायगढ़ से छूटने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना            एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

    (21)  दिनांक 01 अगस्त, 2022 को अमृतसर से छूटने वाली 18238 अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़        एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

    (22)  दिनांक 02 अगस्त, 2022 को कोरबा से छूटने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़               एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

    (23)  दिनांक 01 अगस्त, 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी                एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

    (24)   दिनांक 04 अगस्त, 2022 को भगत की कोठी से छूटने वाली 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर          एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

     (25) दिनांक 01 अगस्त, 2022 को सिकंदराबाद से छूटने वाली 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस रद्द  रहेगी । 

     (26) दिनांक 02 अगस्त, 2022 को रायपुर से छूटने वाली 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द         रहेगी ।

       (27)  दिनांक 01 अगस्त, 2022 को नांदेड़ छूटने वाली 12767  नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 

       (28)  दिनांक 03 अगस्त, 2022 को छूटने वाली 12768  संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।               

*बीच में समाप्त होने वाली गाडियां

(1) दिनांक 01 अगस्त, 2022 को मुंबई से छूटने वाली गाड़ी 12105 मुंबई-गोंदिया एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी ।

(2)      दिनांक 02 अगस्त, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली गाड़ी 12105 गोंदिया-मुंबई एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन से ही मुंबई के लिए रवाना होगी । 

(3)      दिनांक 02 अगस्त, 2022 को छत्रपति महाराज टर्मिनल से छूटने वाली गाड़ी 11039 छत्रपति महाराज टर्मिनल(मुंबई)-गोंदिया एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी ।

(4)   दिनांक 03 अगस्त, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली गाड़ी 11040 गोंदिया-छत्रपति महाराज टर्मिनल(मुंबई) एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन से ही रवाना होगी ।