Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

नोएडा के श्रीकांत त्यागी को कोर्ट का अल्टीमेटम, 10 अगस्त तक सरेंडर करने का दिया समय

  यूपी के नोएडा की ओएमएक्स सोसाइटी में बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। वैसे कोर्ट ने उसे गिरफ्तारी से राहत देते ह...

Also Read

 


यूपी के नोएडा की ओएमएक्स सोसाइटी में बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। वैसे कोर्ट ने उसे गिरफ्तारी से राहत देते हुए 10 अगस्त तक सरेंडर करने का समय दिया है। श्रीकांत त्यागी के खिलाफ सोसायटी की एक महिला के साथ गुंडागर्दी करने और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। योगी सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए श्रीकांत त्यागी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले आज आरोपी श्रीकांत त्यागी द्वारा नोएडा स्थित उनके आवास के बाहर बनाए गए 'अवैध' निर्माण को बुलडोजर मंगवाकर ढहा दिया गया।

क्या था मामला?

आपको बता दें कि सोसाइटी की एक महिला ने सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद त्यागी ने महिला के साथ कथित तौर पर अभ्रद व्यवहार किया और उसे धक्का दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही त्यागी फरार है। स्थानीय लोगों ने त्यागी को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग की है।

नोएडा पुलिस की लापरवाही

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को सेक्टर-93B के पहुंचे। इससे पहले सांसद महेश शर्मा ने भी यहां पहुंचकर लोगों से बात की थी और श्रीकांत त्यागी को 48 घंटों के बीतर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उसके बाद मामला ऊपर तक पहुंचा और मामले में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने आज थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय को निलंबित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए नोएडा पुलिस की 8 टीमें लगाई गई हैं।