Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Chhattisgarh Weather Alerts : मुंगेली, बेमेतरा सहित पांच जिलों में रेड अलर्ट, अति भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने की आशंका

  रायपुर. प्रदेश में मानसून द्रोणिका के प्रभाव के साथ ही ओडिशा के ऊपर बने सिस्टम की वजह से गुरुवार सुबह से ही विभिन्ना क्षेत्रों में रुक-...

Also Read

 


रायपुर. प्रदेश में मानसून द्रोणिका के प्रभाव के साथ ही ओडिशा के ऊपर बने सिस्टम की वजह से गुरुवार सुबह से ही विभिन्ना क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मुंगेली, बेमेतरा,कबीरधाम, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में अति भारी वर्षा के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के सुकमा,राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार, जांजगीर व बिलासपुर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में हुई 376.3 मिमी वर्षा

गुरुवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में रुक-रुक वर्षा होती रही। बीते चौबीस घंटों में प्रदेश भर में काफी अच्छी वर्षा हुई। इसके चलते इतने दिनों कम वर्षा का आंकड़ा सामान्य से ज्यादा हो गया है। एक जून से 14 जुलाई तक प्रदेश में 376.3 मिमी वर्षा हुई,जबकि अब तक सामान्य वर्षा 355.8 मिमी होनी चाहिए। इस प्रकार सामान्य वर्षा से छह प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। प्रदेश भर में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है और इससे प्रदेश भर में अब लगातार बारिश के आसार बने हुए है।

रायपुर में हुई 214.6 मिमी वर्षा

सिस्टम बना हुआ है,लेकिन रायपुर में मानसून की थोड़ी बेरुखी बनी हुई है। एक जून से लेकर 14जुलाई तक रायपुर में 214.6 मिमी वर्षा हुई। यह वर्षा सामान्य वर्षा की तुलना में 36 फीसद कम है। गुरुवार सुबह से ही हालांकि रायपुर में भी रुक-रुक बारिश हुई और शहर के मुख्य मार्गों के साथ ही गली-मुहल्लों में भी पानी भर गया। मौसम में भी इससे ठंडकता में बढ़ोतरी हुई है।