Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

तुलसी के साथ लगाएं ये पौधे, घर में होने लगेगी पैसों की बारिश

  तुलसी के पौधे का घर के आंगन में होना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं सावन का महीना शुरु हो चुका है। सावन का महीना अत्यंत ही पवित्र होता है...

Also Read

 


तुलसी के पौधे का घर के आंगन में होना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं सावन का महीना शुरु हो चुका है। सावन का महीना अत्यंत ही पवित्र होता है। यह भगवान शिव को अति प्रिय होता है। वहीं सावन के महीने में तुलसी का पौधा लगाना बेहद ही शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के साथ-साथ यदि कोई अन्य पौधे भी लगा दिए जाएं तो घर में धन तेजी से आने लगता है। घर में पैसों की आवक में वृद्धि होने लगती है। तो आइए जानते हैं कि सावन के महीने में तुलसी के साथ किन पौधों का लगाया जाना बहुत लाभ देता है।

बेल का पौधा

सावन के महीने में भगवान शिव को विशेष तौर पर बेलपत्र चढ़ाए जाते हैं। शिव जी को बेलपत्र बहुत ही प्रिय होते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर में बेल के पेड़ या पौधे के होने से घर के सारे वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं। ऐसे में अब सावन के महीने में बेल का पौधा लगाएं। इससे घर में अपार पैसा और सुख आएगा।

बेलपत्र के फायदे और नुकसान - Bilva Leaves Benefits And Side Effects In Hindi

शमी का पौधा

शमी के पौधे को वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है। शमी के पौधे को घर में लगाने से शनि देव की कृपा मिलती है। यदि शमी के पौधे को घर में तुलसी के साथ लगा लिया जाए तो इसका शुभ फल कई गुना बढ़ जाता है।

Why Do Offer Shami Patra On Shivling Importance And Significance Of Shami  Plant In Puja - आस्था: सोमवार को शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाने से क्यों  प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ ? -

धतूरे का पौधा

शिव जी को धतूरा भी अत्यंत प्रिय है। शिव जी की पूजा में धतूरा जरूर अर्पित किया जाता है। सावन के महीने में रविवार या मंगलवार के दिन घर में धतूरे का पौधा लगाना चाहिए। इससे आप पर भोलेनाथ की जमकर कृपा बरसेगी।

धतूरा - विकिपीडिया

केले का पौधा

केले के पौधे को घर में लगाने से भगवान विष्णु और गुरु ग्रह की कृपा मिलती है। यदि तुलसी के पौधे का साथ-साथ घर में केले का पौधा भी लगा लें तो घर की सारी आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाती है। लेकिन इन दोनों पौधों को पास-पास न लगाएं। तुलसी के पौधे को घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर और केले का पौधा दाईं ओर लगाएं।

केले का पौधा घर में लगाने जा रहे हैं तो अपनाएं कुछ वास्तु टिप्स -  vastu-tips-for-banana-tree-at-home - Nari Punjab Kesari

चंपा का पौधा

सावन के महीने में घर में चंपा का पौधा लगाना भी बेहद ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से घर में खूब धन दौलत आती है। सारी समस्याएं भी दूर होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर में उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना उत्तम माना जाता है।

चंपा का पेड़ - Champa Tree in Hindi - GARDEN FANDA