Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सीएम की नाराजगी के बाद मंत्रियों के निज सचिवों से अन्य दायित्व छीना

  रायपुर। राज्य ब्यूरो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी के बाद राज्य के मंत्रियों के निज सचिवों से अन्य दायित्वों को छीन लिया गया है। सामा...

Also Read

 


रायपुर। राज्य ब्यूरो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी के बाद राज्य के मंत्रियों के निज सचिवों से अन्य दायित्वों को छीन लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी करके मंत्रियों की निजी स्थापना में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को विभाग के अतिरिक्त कार्य प्रभार से मुक्त करने का निर्देश दिया है।

दरसअल, राज्य सरकार के पास मंत्रियों के निज सचिवों, सहायकों की लगातार शिकायत मिल रही थी। विभाग में तबादले से लेकर अन्य कार्यों में निज सचिवों की दखल बढ़ती जा रही थी, जिससे सरकार की छवि पर असर पड़ रहा था। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने सोमवार को यह आदेश जारी किया। इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मंत्रियों की निजी स्थापना में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को निजी स्थापना के अतिरिक्त सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए। इसकी सूचना विभाग को तत्काल भेजी जाए।