नई दिल्ली . नींबू का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। नींबू औषधीय गुणों से भरपूर होता है। नींबू में विटामिन ए, विटामिन बी...
नई दिल्ली. नींबू का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। नींबू औषधीय गुणों से भरपूर होता है। नींबू में विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस, फोलेट, नियासिन और थायमिन जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। वजन को कम करने के लिए नींबू का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही किडनी स्टोन की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। नींबू सेहत, स्किन और बालों के लिए बेहद लाभकारी होता है।
नींबू के फायदे वजन को कम करने में फायदेमंद
वजन को कम करने के लिए नींबू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नींबू में पॉलीफेनॉल्स मौजूद होता है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। नीबू के रस को गुनगुने पानी और शहद के साथ मिलाकर पीने से वजन को कम करने में मदद मिलती है।

किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए नींबू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नींबू में पाए जाने वाले पोषक तत्व के गुण किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसलिए आप नींबू के रस में सेंधा नमक मिलाकर सेवन करें।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नींबू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नींबू में पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही ये चक्कर आना और मतली की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है।