Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

राष्‍ट्रपति पद की प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू ने मध्‍य प्रदेश की मुक्‍तकंठ से तारीफ की

  भोपाल, राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का शुक्रवार को दोपहर करीब 3:30 वह भोपाल पहुंचीं। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्...

Also Read

 


भोपाल, राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का शुक्रवार को दोपहर करीब 3:30 वह भोपाल पहुंचीं। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल ,केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा,और मंत्री विश्वास सारंग के साथ कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार का स्वागत किया। यहां भाजपा ने उनके भव्य स्वागत के लिए पहले से जोरदार तैयारी कर रखी थी। इस मौके पर आदिवासी लोक कलाकारों ने परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया। स्‍वागत से अभिभूत द्रौपदी मुर्मू ने मध्‍य प्रदेश की मुक्‍तकंठ से तारीफ की। उन्‍होंने अपनी संघर्ष यात्रा का भी उल्‍लेख किया और चुनाव में सबके सहयोग की अपेक्षा की।

स्‍टेट हैंगर पर आदिवासी लोककलाकारों के साथ-साथ बड़ी संख्‍या में भाजपा कार्यकर्ता भी एकत्रित हुए। मुर्मू के स्‍वागत के लिए विशाल मंच बनाया गया। मंच के सामने आदिवासी लोक-नृत्‍य के कार्यक्रम हुए।

स्वागत कार्यक्रम के बाद मुर्मू मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं। मुख्यमंत्री आवास में ही पार्टी के सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई गई है। उनका शाम छह बजे नई दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। जिसमें सभी विधायक और सांसद मतदान करेंगे। मुर्मू की यात्रा इसी के मद्देनजर है। गुरुवार को विपक्ष की ओर से राष्‍ट्रपति पद के प्रत्‍याशी यशवंत सिन्‍हा भी भोपाल दौरे पर आए थे और कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात की थी