Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सावन के पहले दिन छत्तीसगढ़ में हर जगह रिमझिम बारिश, चारों तरफ भक्ति पूर्ण वातावरण

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर। असल बात न्यूज़।।         00 Good Morning          00  मौसम रिपोर्ट    अत्यंत धार्मिक महत्व वाले सावन सोमवार का आज प...

Also Read

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर।

असल बात न्यूज़।। 

      00 Good Morning

        00  मौसम रिपोर्ट   

अत्यंत धार्मिक महत्व वाले सावन सोमवार का आज पहला दिन है।धार्मिक मान्यता के मुताबिक सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। जो व्यक्ति सावन के सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव की उपासना करता है। भगवान शिव उसकी हर इच्छा पूरी करते हैं।शिव भक्त सावन के महीने में  ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने जाते हैं।इस बार सावन माह 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। 2022 में सावन मास में 4 सोमवार आ रहे हैं। सोमवार के दिन विधिवत शिव पूजन बहुत फलदायक माना जाता है। इस साल सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ रहा है। सावन महीना 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को यानी सावन पूर्णिमा के दिन समाप्त हो जाएगा। सावन के महीने में ही कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त गंगा नदी से पवित्र जल भरते हैं और लंबी यात्रा करके शिव जी को जल अर्पित करते हैं। सावन सोमवार के पहले दिन आज तड़के से रिमझिम बारिश हो रही है जिससे शिव भक्तों में और प्रसन्नता दिख रही है। शिव भक्त अपने आराध्य देव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से कावड़ यात्रा पर निकल पड़े हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य में अभी मानसून पूरी तरह से सक्रिय दिख रहा है। अंबिकापुर संभाग को छोड़कर राज्य के लगभग सभी इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। रिमझिम बारिश कई घंटे तक लगातार होने से माना जा रहा है कि इससे जल स्तर में काफी सुधार होगा। वैसे मानसून की सक्रियता अभी धीरे-धीरे ऊपर की ओर याने कि उत्तर दिशा में अंबिकापुर संभाग की ओर भी बढ़ती दिख रही है।

एक जून 2022 से अब तक राज्य में 343.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 13 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 865.9 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 120.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। प्रदेश में पिछले दस वर्षों के आधार पर अब तक वर्षा का औसत 327.5 मि.मी. है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 141.2 मिमी, सूरजपुर में 189.3 मिमी, जशपुर में 138.8 मिमी, कोरिया में 210.7 मिमी, रायपुर में 219.4 मिमी, बलौदाबाजार में 305.0 मिमी, गरियाबंद में 421.6 मिमी, महासमुंद में 312.9 मिमी, धमतरी में 427.1 मिमी, बिलासपुर में 341.8 मिमी, मुंगेली में 383.3 मिमी, रायगढ़ में 264.7 मिमी, जांजगीर-चांपा में 397.3 मिमी, कोरबा में 237.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 380.6 मिमी, दुर्ग में 338.7 मिमी, कबीरधाम में 279.3 मिमी, राजनांदगांव में 389.5 मिमी, बालोद में 489.7 मिमी, बेमेतरा में 239.6 मिमी, बस्तर में 462.6 मिमी, कोण्डागांव में 446.5 मिमी, कांकेर में 504.9 मिमी, नारायणपुर में 383.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 371.7 मिमी और सुकमा में 341.1 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई

लबालब शिवगंगे शिवनाथ नदी




 आज की हिन्दू तिथि और पंचांग

गुरुवार, 14 जुलाई 2022

मासआषाढ़
पक्षकृष्ण
दिनगुरुवार
तिथि

प्रतिपदा रात 08:16 बजे तक और उसके बाद द्वितीया प्रारंभ होगी।

देवअग्नि प्रातिपदा, अश्विनी कुमारा द्वितिया
नक्षत्रउत्तराषाढा
योगवैधृति, विष्कुम्भ
करणबालव
व्रत और त्यौहार

बृहस्पतिवार व्रत और कथा

विक्रम संवत2079