Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भगवंत मान की दुल्हन बनी गुरप्रीत कौर, केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्में

  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज दूसरी शादी चंडीगढ़ में डॉक्टर गुरप्रीत कौर से हो रही है। शादी की सभी रस्में निभाई जा रही है। मिली ज...

Also Read

 


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज दूसरी शादी चंडीगढ़ में डॉक्टर गुरप्रीत कौर से हो रही है। शादी की सभी रस्में निभाई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे हैं और उन्होंने शादी में भगवंत मान के पिता की रस्में निभाई। केजरीवाल ने कहा, "आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करते हूं की उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें।"

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का अपनी पिछली पत्नी से करीब 6 साल पहले तलाक हो गया था। भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रजीत कौर थी और फिलहाल इंद्रजीत और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। मार्च में विधानसभा चुनाव के बाद जब आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनी थी तो भगवंत मान के दोनों बच्चे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे।

शादी का मेन्यू कार्ड

8 तरह की स्वीट डिश और पंजाबी खाना

मां की इच्छा थी कि फिर बस जाए भगवंत मान का घर

भगवंत मान की मां हरपाल की इच्छा थी कि बेटे का घर एक बार फिर बस जाए। CM भगवंत मान के लिए मां-बहन ने खुद डॉक्टर गुरप्रीत कौर को चुना है। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर गुरप्रीत कौर भगवंत मान के परिवार के काफी करीबी है और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। इस शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा पर है। राघव चड्ढा इस शादी की पूरी तैयारी कर रहे हैं।