Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

दुर्ग में मोंगरा के पानी से शिवनाथ नदी का महमरा एनीकट लबालब

  दुर्ग. जिले में वर्षा की स्थिति भले ही अच्छी नहीं है लेकिन शिवनाथ नदी का महमरा एनीकट पानी से लबालब हो गया है। एनीकट के ऊपर से एक फीट पान...

Also Read

 


दुर्ग. जिले में वर्षा की स्थिति भले ही अच्छी नहीं है लेकिन शिवनाथ नदी का महमरा एनीकट पानी से लबालब हो गया है। एनीकट के ऊपर से एक फीट पानी बह रहा है। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग ने महमरा एनीकट के चार गेट को खोल दिया है।

राजनांदगांव के मोंगरा बैराज से शिवनाथ नदी का महमरा एनीकट एक बार फिर पानी से लबालब हो गया है। मोंगरा बैराज से शिवनाथ नदी में छह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जो नदी में पहुंच गया है। महमरा एनीकट के ऊपर से एक फीट पानी बह रहा है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता सुरेश पांडेय ने बताया कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए एनीकट के चार गेट को खोल दिया गया है ताकि बारिश होने के स्थिति में एनीकट के निकट स्थिति न बिगड़े। हालाकि के पानी के ऊपर से लोगों का आवागमन अभी भी जारी है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 जून को महमरा एनीकट पानी से लबालब हो गया था। गत वर्ष भी राजनांदगांव जिले के मोंगरा बैराज से ही नदी में पानी छोड़ा गया था। महमरा एनीकट से दुर्ग,भिलाई,रिसाली निगम को पेयजल की आपूर्ति की जाती है।

बारिश का मौसम शुरू हो गया है। मौसम विभाग द्वारा रोज बारिश होने की चेतावनी दी जारी है। मोंगरा के पानी से महमरा एनीकट एक फीट ऊपर बह रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा एनीकट से नदी की दूसरी ओर महमरा गांव की ओर आने जाने वाले रपटा पर बैरीकेड्स नहीं लगाया गया है। लोग रपटा से होकर आना जाना कर रहे हैं। बारिश का मौसम है यदि देर रात तेज बारिश हुई तो महमरा एनीकट का जलस्तर और बढ़ सकता है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा की अनदेखी लोगों को भारी पड़ सकता है।