Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

आज की बारिश से दुर्ग जिले में आएंगी खुशियां,

रायपुर, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।   लम्बे दिनों के इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ में अब मानसून की सक्रियता बढ़ी है। इससे दुर्ग जिले में अच्छी खुशिया...

Also Read

रायपुर, दुर्ग।
असल बात न्यूज़।।

 लम्बे दिनों के इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ में अब मानसून की सक्रियता बढ़ी है। इससे दुर्ग जिले में अच्छी खुशियां आने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग ने दुर्ग जिले में एक-दो दिन भारी से भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है।इस जिले में अभी तक मानसून की ना के बराबर वर्षा हुई है जिससे यहां खेती किसानी कार्य बिछड़ गया है। बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखने लगी है। आज से शुरू हुई बारिश किसानों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आई है।

 दुर्ग जिले से से मिली खबर के अनुसार जिले के लगभग सभी विकास खंडों में बारिश हो रही है। गांव गांव में बारिश हो रही है। यह बारिश तड़के से शुरू होकर दोपहर तक जा रही है। छत्तीसगढ़ में 2 दिन पहले से अंबिकापुर संभाग में मानसून की सक्रियता शुरू हुई। उसके बाद मानसून धीरे-धीरे  मैदानी इलाकों से बस्तर संभाग की ओर बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और यहां जोरदार बारिश होने की संभावना है। फिलहाल मानसून की बारिश पश्चिम की ओर अवतार बढ़ती जा रही है।





छत्तीसगढ़ राज्य में आषाढ़ महीना बीतने की ओर है लेकिन नदी नाले तालाब सूखे पड़े हैं। यहां की जीवनदायिनी शिवनाथ नदी, खारुन नदी सभी में पानी ना के बराबर रह गया है। गांव गांव में तालाब सूखे पड़ गए हैं। इससे ग्रामीणों को निस्तारि कार्य तक के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बारिश होने का बेसब्री के साथ इंतजार किया जा रहा था। 
अबे देश में गोंदिया, दुर्ग, रायपुर जैसे शहर में  भारी बारिश हो रही है। ताजा जानकारी के अनुसार नार्थ वेस्ट मानसून अभी उत्तर पूर्वी इलाकों के साथ मध्य क्षेत्र की ओर बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में यह पूरी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे यहां के उत्तर के इलाकों जैसे अंबिकापुर संभाग में मानसून का प्रभाव कुछ कम हो रहा है।